शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अनिवार्य रूप से गुणवत्तापूर्ण और परिणाम मूलक शैक्षणिक गतिविधियों संचालित हो – कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
—–
प्राचार्यों की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
—–
जिले के सभी प्राचार्य अपनी अपनी संस्थाओं में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और परिणाम मूलक शिक्षा देना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिले के शासकीय उ.मा.वि. प्राचार्य एवं संकुल प्राचार्यो की बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे भी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि संकुल प्राचार्य अपने संकुल अन्तर्गत शिक्षकों की कमी की पूर्ति जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शैक्षणिक व्यवस्था तत्काल कराये तथा गुणवत्तापूर्ण, शैक्षणिक कार्य करें, परीक्षा परिणाम में वृद्धि होना आवश्यक है। शाला में नियत समय पर शिक्षक अपना शैक्षणिक कार्य कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को देना सुनिश्चित करें।

बैठक में नामाकंन में वृद्धि, आई.सी.टी.लेब, वाचनालय का संचालन, सेवा पुस्तिकाओं का संधारण तथा सी.सी.एल.ई. गतिविधियां शासन के निर्देशानुसार संचालन करने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दुबे ने दी। साथ ही शिक्षक डायरी की अनिवार्यतः पौधारोपण वायुदुत एप के माध्यम से करने, इसंपायर अवार्ड, पर्यटन क्विज एवं संकुल प्राचार्यों को विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश प्रदान किये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में प्रारंभ की गई नर्सरी का अवलोकन किया तथा परिसर में ही आम्रपाली का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी शिक्षा श्री हेमंत दुबे, ए.डी.पी.सी. श्री ओ.पी. कारपेंटर एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा समस्त प्राचार्य उपस्थित थे।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh #education #QualityEducation #student #JansamparkMP #collectorshajapur #shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |