अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, राधिका-अनंत अंबानी की शादी में नहीं होंगे शामिल

 बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरे 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्टर ने खूब बढ़-चढ़ कर अपनी फिल्म का प्रचार किया. लेकिन अफसोस की अब वे फिल्म के प्रमोशन्स के अंतिम चरण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. साथ ही वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे. वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और एक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. अनंत अंबानी खुद अक्षय के घर उन्हें अपनी शादी में इनवाइट करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन अब अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आने के बाद से इस इवेंट से दूरी बनाकर रहेंगे.

करीबी सू्त्रों की मानें तो अक्षय कुमार अपनी ही फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में काफी बिजी थे. इस दौरान ही उन्हें ये महसूस हुआ कि वे अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं. जब उन्हें टीम के बाकी मेंबर्स से पता चला कि प्रमोशनल टीम से जुड़े कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं तो ऐसे में अक्षय कुमार ने भी कोविड टेस्ट कराने का फैसला लिया. और उनका अंदाजा सही निकला. वे भी कोरोना की चपेट में आ गए और अब प्रॉपर प्रिकॉशन्स ले रहे हैं. शुक्रवार सुबह वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उस दौरान ही उन्होंने खुद को पूरी तरह से आइसोलेट कर लिया.

देश-विदेश से कई मेहमान शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को है. प्री-वेडिंग फंक्शन्स में सभी ने खूब एंजॉय किया और काफी धूम-धाम से सारे कार्यक्रम आयोजित किए गए. अब शादी की बारी है. इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए माइक टायसन, जॉन सीना, जस्टिन बीबर और किम कार्दशियन जैसे विदेशी कलाकारों ने शिरकत की है. इसके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस खास मौके में शामिल होने के लिए हाजिर हो चुके हैं. वहीं अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा की बात करें तो ये फिल्म भी सिनेमाघरों में 12 जुलाई को ही रिलीज कर दी गई है. फिल्म को व्यूज तो अच्छे मिल रहे हैं लेकिन ये देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या गुल खिलाती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |