राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाये, राजस्व प्रकरणों तथा सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक।

इंदौर।।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये है कि नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाये। साथ ही डायवर्सन, लीज सहित अन्य राजस्वों की बकाया वसूली पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों को भी सकारात्मक रूप से निर्धारित समय-सीमा में किया जाये। उपरोक्त प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री गौरव बेनल, श्रीमती सपना लोवंशी, श्री राजेन्द्र रघुवंशी तथा श्रीमती निशा डामोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की अधिकारिवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाये। सबसे पहले तीन माह से अधिक के सीमांकन के प्रकरण निराकृत किये जायें। उन्होंने कहा कि डायवर्सन की बकाया तथा मांग अनुसार राशि की शत प्रतिशत वसूली की जाये। इस वसूली को मुहिम तक ही सीमित नहीं रखें। डायवर्सन की बकाया वसूली का कार्य नियमित रूप से करते रहें। बड़े बकायादारों के साथ ही छोटे-छोटे बकायादारों पर भी विशेष ध्यान दें। इसी तरह लीज की राशि भी सभी से वसूल की जाये।
कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह ने राजस्व अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अपने कार्यों में अपेक्षित सुधार लावें। नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्य समय पर निराकृत करें। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ हर पात्र‍ व्यक्ति की मदद करें। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए सुलभ रहें। ऐसी व्यवस्था रखें जिससे कि हर व्यक्ति अपनी बात आसानी से बता सकें। अनुशासित रहकर पूर्ण ईमानदारी एवं गरिमा के साथ कार्य करें। अधीनस्थ अमलों के कार्यों पर भी सजग निगरानी रखें। यह प्रयास करें कि छवि पर किसी भी तरह का विपरीत असर नहीं हो।

#JansamparkMP
#indore
Department Of Revenue, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |