ग्रामों का भ्रमण कर कलेक्टर ने निर्माण कार्यों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया,ग्रामीणों से की चर्चा

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्यों एवं विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया भी उपस्थित थे।

कालीसिंध में कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस दौरान उपस्थित तहसीलदार श्री रमेश पंवार को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य केन्द्र के आसपास की शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराएं और सीमांकन कराकर स्वास्थ्य केन्द्र को बाउण्ड्रीवॉल बनाने के लिए दें। यहां कलेक्टर ने एनआरजीएस के तहत निर्माणाधीन निर्मलनीर कूप एवं श्मशान घाट का निरीक्षण कर पौधरोपण किया। कालीसिंध में ही स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने युवाओं के लिए लायब्रेरी बनाने के निर्देश दिये। साथ ही खेल मैदान के लिए तहसीलदार को कलेक्टर ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए कहा।

सुन्दरसी में मिहीर भोज सीएम राईज विद्यालय के निरीक्षण में कलेक्टर ने आईसीटी लेब का निरीक्षण किया। आईसीटी लेब को प्रभारी प्राचार्य द्वारा संचालित नहीं कर पाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिये। इसके उपरांत कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुन्दरसी का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने दवाईयों की उपलब्धता, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, एनसीडी एवं एएनसी क्लिनिक का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कलेक्टर ने प्रसुति कक्ष का भी गहन निरीक्षण किया।

शासकीय प्राथमिक विद्यालय रतनपुरा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को समुचित गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं देने तथा बच्चों के पंजीयन बढ़ाने और उपस्थिति शतप्रतिशत करने पर प्रधानाध्यापक द्वारा ठोस प्रयास नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक सहायक शिक्षक बनेसिंह चांदना एवं प्राथमिक शिक्षक विष्णु बड़ोनिया के वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी तरह कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय जोरापुर का भी निरीक्षण किया। यहां भी बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता की स्थिति कमजोर रहने पर यहां के अध्यापक राधेश्याम धामनिया के वेतन काटने एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने डीपीसी को निर्देश दिये कि जो विद्यालय “सी” केटेगरी में है, उनके लिए एफएलएन प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर शिक्षकों की परीक्षा लें। परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई करें।

ग्राम मकोड़ी में कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण कर ड्रेनेज लाईन बनाने और छत के शेड को और आगे बढ़ाने के निर्देश दिये। ग्राम रंथभंवर में कलेक्टर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब की गहराई समतल करने एवं पाल की पीचिंग करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा ग्राम रंथभंवर में नलजल योजना के कार्य के दौरान खोदी गई सड़कों के कारण आ रही समस्याओं से अवगत कराने पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिये। ग्राम रंभभंवर में कलेक्टर ने निर्मित गेबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया और रंथभंवर के स्मृति वन में पौधारोपण किया।
———-
सीएलएफ बेरछा द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली
———-
कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज बेरछा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित ज्योति सामुदायिक संगठन (सीएलएफ) की दीदीयों से चर्चा कर उनके द्वारा की जा रही आर्थिक विकास की गतिविधियों की जानकारी ली। यहां उपस्थित संगठन की दीदीयों ने अपनी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। दीदीयों ने बताया कि पहले वे मजदूरी करती थी, अब वे व्यवसायी बनकर कारोबार कर रही हैं। उनके संगठन का लगभग 70 लाख का टर्नओवर है। कलेक्टर ने स्वसहायता समूहों की महिलाओं से कहा कि वे राजस्व विभाग के अंतर्गत गिरदावरी का काम भी करें। इसके लिए वे अपना पंजीयन कराएं। उल्लेखनीय है कि 1000 खसरे पर एक दीदी को गिरदावरी का काम दिया जायेगा। गिरदावरी करने पर प्रति खसरा 8 रूपये का भुगतान भी किया जायेगा। कलेक्टर ने दीदीयों के प्रशिक्षण के लिए आरसेटी से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराने तथा सुविधाजनक तरीके से स्वसहायता समूहों की दीदियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए ऋण प्राप्त हो, इसके लिए कलेक्टर ने एलडीएम, महाप्रबंधक उद्योग एवं पीएफएमई का संयुक्त कैम्प लगाने के निर्देश दिये। ग्राम बेरछा में ही ई-केवायसी के लिए लगाए गए शिविर का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त तहसीलदार श्री नरेश सोनी भी उपस्थित थे।
———
नर्सरी के पौधों को विक्रय के लिए सड़क के किनारे प्रदर्शित करें
———
कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज उद्यान विभाग एवं स्वसहायता समूह द्वारा संचालित सांपखेड़ा शासकीय नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयार किये गये पौधों के विक्रय के लिए सड़क के किनारे सहज एवं सुगम पहुंच स्थल चयनित कर पौधों के प्रदर्शन करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि यहां अनेक प्रजाति के पौधे रोपित किये गये हैं, किन्तु पहुंच मार्ग आसान नहीं होने के कारण उनके विक्रय में बाधा आ रही है। कलेक्टर ने उद्यान उपसंचालक श्री मनीष चौहान को निर्देश दिये कि वे नगरीय निकायों एवं ग्रामीण निकायों को पौधों की उपलब्धता की जानकारी दें। शासकीय रोपणी पर अमरूद, जामुन, सीताफल, आम, आंवला, गुलमोहर, कटहल, नीबू, टिकोमा, बाँस, करन्ज, इत्यादि के 25000 पौधे है जिनकी ऊँचाई 3 से 8 फिट तक है। इस दौरान सांपखेड़ा सरपंच श्री कमल सूर्यवंशी भी उपस्थित थे।


CM Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |