पहले ऑनस्क्रीन किस, फिर झगड़ा, इमरान हाशमी ने 20 साल बाद मल्लिका शेरावत को लेकर जताई ये ख्वाहिश

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी पिछले 20 साल से सिनेमाघरों में सक्रिय हैं और उन्होंने इस दौरान अपने क्राफ्ट पर खूब काम किया है. जब उन्होंने शुरुआत की तो उनके अधिकतर रोल्स कॉलेज बॉय के होते थे. उन्होंने अपनी एक बैड बॉय की छवि बनाई. लेकिन एक्टर अपनी इस छवि से बाहर निकले और अपनी अलग इमेज बनाई. आज से 20 साल पहले ही 2004 में मल्लिका शेरावत संग उनकी फिल्म मर्डर आई थी. इसमें दोनों के इंटिमेट सीन्स भी थे. दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था. मगर इस फिल्म के बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था. अब इमरान हाशमी ने 20 साल पुराने इंसिडेंट को याद किया है और बताया है कि अब उनके खयालात मल्लिका शेरावत को लेकर कैसे हैं.

इमरान ने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा- उस समय हम लोग यंग थे और जरा बेवकूफ थे. आप अपने जीवन में कई दफा ऐसे दौर से गुजरते हैं जब आप फैसला लेने में उतने परिपक्व नहीं होते हैं. आप सिर्फ कोई भी काम तैश में आकर कर देते हैं. कुछ बातें उसकी तरफ से कही गईं और कुछ बातें मेरी तरफ से. लेकिन अब वो काफी समय पुरानी बात हो गई. हम हम उन बातों को भुलाकर आगे बढ़ गए हैं. फिर से उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा. हम दोनों ही काफी गर्मजोशी से मिले. वो मेरी को एक्टर हैं और ये मेरी ख्वाहिश है कि मैं फिर से उनके साथ काम करूं.

लंबे वक्त बाद मिलने पर कही ये बात

दोनों ऑनस्क्रीन कपल की मुलाकात कुछ समय पहले फिल्म प्रोड्यूसर अनंत पंडित की बेटी की शादी के वक्त हुई थी. इस मुलाकात का जिक्र करते हुए इमरान हाशमी ने कहा- इस मुलाकात से दोनों लोग काफी खुश थे और पूरी गर्मजोशी से मिले. काफी समय बाद मैंने उन्हें देखा. मुझे नहीं लगता है कि पिछले कई सालों में मैंने उन्हें देखा भी हो. मर्डर की रिलीज के बाद ही की अगर बात करें तो शायद मेरी उनकी 2-3 बार ही मुलाकात हुई है. उस दौर की बात करें तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया था लेकिन इसके बाद दोनों ने पब्लिकी एक-दूसरे को लेकर बयानबाजी की थी. इस वजह से ही दोनों के बीच बात बिगड़ गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |