Shajapur, स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर चालक पर एफआईआर, स्कूल संचालक को भी नोटिस

शाजापुर
——
अकोदिया-शुजालपुर मार्ग पर आज अशासकीय शारदा कान्वेंट स्कूल अकोदिया के बच्चों को ले जा रहे विद्यालय के वाहन कमांक MP43T0538 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन चालक के विरुद्ध अकोदिया थाने में चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन को चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। दुर्घटनाग्रस्त स्कूली वाहन में कुल 17 बच्चे सवार थे, जिनमें से 8 बच्चे घायल हुए थे। आठों बच्चों को शुजालपुर के चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को उनके घर भेज दिया गया हैं। लापरवाही से वाहन के संचालन पर वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज कर वाहन जप्त कर लिया गया हैं।

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही की गईं हैं। जिला शिक्षा केन्द्र परियोजना समन्वयक श्री राजेन्द्र शिप्रे द्वारा अशासकीय शारदा कान्वेंट स्कूल अकोदिया के संचालक/प्राचार्य को विद्यालय की मान्यता समाप्त करने एवं वैधानिक कार्यवाही के संबंध में नोटिस देकर 8 जुलाई 2024 तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय हैं कि विद्यालय के संचालक की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि विद्यालय द्वारा अनुपयोगी वाहन को उपयोग में लिया जा रहा था। विद्यालय वाहन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। विद्यालय का वाहन विभाग के निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप संचालित नही किया जा रहा था। विद्यालय वाहन बिना नम्बर प्लेट के संचालित किया जा रहा था। लापरवाही को देखते हुए विद्यालय की मान्यता समाप्त की जाकर आपके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रस्तावित करने के संबंध में नोटिस दिया गया हैं।
#school
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |