शासकीय माधवनगर अस्पताल के आई.सी.यु. को आदर्श बनाया जाए – कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

_______________________________________

कलेक्टर श्री सिंह ने माधवनगर अस्पताल का निरीक्षण किया
_______________________________________

उज्जैन / कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल माधवनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सर्वप्रथम भूतल पर स्थित आई.सी.यु. का निरीक्षण किया तथा आई.सी.यु. को आदर्श बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं जिला रेडक्रास सोसायटी को आपसी समन्वय से आदर्श आई.सी.यु. बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आदर्श आई.सी.यु. के लिये सभी जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की भी सतत् मॉनीटरिंग की जायेगी एवं चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।

शासकीय माधवनगर चिकित्सालय के संचालन के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं, ज़रुरी संसाधन व उपकरण की उपलब्धता पूर्ण करने के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान लिफ्ट संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिये गये।

उन्होंने कहा कि माधवनगर अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ी कारों व दो पहिया वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। साथ ही परिसर में बेवजह घूमने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस के माध्यम से कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने माधवनगर अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रभारी को निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा जिला चिकित्सालय से जो विभाग/सेवायें स्थानंतरित होकर माधवनगर चिकित्सालय में संचालित होंगे उनकी शीघ्रता से कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े वेंटीलेटर व आई.सी.यु. के मॉनीटर को चालू करने के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. विक्रम रघुवंशी प्रभारी सिविल अस्पताल माधवनगर, जिला रेडक्रास सोसायटी के चैयरमेन श्री गोपालदास माहेश्वरी, वाईस चैयरमेन श्री संजय नाहर, सचिव श्री ललीत ज्वेल, प्रबंध समिति के सदस्य श्री हरीश शर्मा उपस्थित थे। कलेक्टर द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनीटरिंग करने हेतु निर्देश दिये गये जिससे आम लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जा सके।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |