🔹पुलिस से भागते समय पैर में आयीं चोट ।
🔹गिरफ्तारशुदा आदतन अपराधी के विरुद्ध पूर्व में भी कई प्रकरण हैं दर्ज़।
थाना देवासगेट क्षेत्र में आरोपी विपिन परिहार द्वारा फरियादी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे फरियादी द्वारा पैसे नहीं देने पर आरोपी द्वारा फरियादी के साथ गाली गलोच कर चाकू दिखाकर अडीबाजी की गई, जिस पर से थाना देवासगेट पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 108/24, धारा 119(1), 115(2), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस के तहत् प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
देवासगेट पुलिस द्वारा आज आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है आरोपी द्वारा पुलिस से भागने के प्रयास के आरोपी के पैर में चोट लगी है
▪️आरोपी का विवरण एवं अपराधिक रिकॉर्ड :–
विपिन पिता हरनाम सिह परिहार उम्र 41 साल निवासी विनोदमील की चाल आगर रोड सुरासा,चिमनगंज मंडी, उज्जैन के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट, लड़ाई–झगड़ा,मारपीट, गाली गलोच के तहत् कुल 19 प्रकरण दर्ज़ है।
सराहनीय कार्य-उ नि पुरुषोत्तम गौतम,उनि माले,सउनि रामेश्वर धनक एवं प्रधान आरक्षक गोरेलाल द्विवेदी आर विनोद ,आर तरुण की सराहनीय भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#उज्जैन_पुलिस #ujjainpolice #mppolice #ujjain #उज्जैन