पानी एवं भोजन की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ हुआ जाँच अभियान, जाँच दल किये गए गठित। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ली बैठक

इंदौर जिले में हाल ही में हुई घटना को देखते हुये जिला प्रशासन ने हॉस्टल, आश्रम, स्कूल आदि ऐसे स्थान जहां सामुदायिक किचन में एक साथ खाना बनता है, वहां भोजन एवं पानी की शुद्धता के लिए जाँच अभियान शुरू किया है। इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष ‍सिंह ने फूड सेफ्टी, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के दल बनाये है। इन दलों का समन्वय संबंधित क्षेत्र के एसडीएम करेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने ‍निर्देश दिये है कि भोजन एवं पेयजल की शुद्धता के लिए सभी संभव प्रयास किये जाये।
इस संबंध में आज कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में गठित दलों के सदस्य और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी, श्रीमती निशा डामोर तथा श्री राजेन्द्र रघुवंशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिये कि निरीक्षण के दौरान पानी के स्त्रोत बोरिंग आदि की जाँच की जाये। भोजन की गुणवत्ता देंखे, भोजन बनाने के स्थान पर साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं भी देंखे। पानी एवं भोजन की गुणवत्ता में कमी दिखाई देने तथा अन्य लापरवाही पाये जाने पर संबंधित संस्थान को नोटिस जारी कर सुधार के लिए मोहलत दी जाये। इसके बाद पुन: निरीक्षण करें। सुधार नहीं पाये जाने पर कार्यवाही करें। बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा कि इस संबंध में एक जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत संबंधित संस्थानों की कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |