सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित सड़कों की विशेष पुलिस महानिदेशक श्री उपेंद्र कुमार जैन ने की समीक्षा

_______________________________________

भीड़ प्रबंधन और पार्किंग के लिए विशेष प्लानिंग बनाए जाने के दिए निर्देश
_______________________________________

उज्जैन / विशेष पुलिस महानिदेशक श्री उपेंद्र कुमार जैन ने गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन सभाकक्ष में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रस्तावित और स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर भीड़ प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था की विशेष प्लानिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सिंहस्थ के प्रमुख स्नान दिवस और अन्य दिनों के लिए अलग अलग सुनियोजित तरीके से क्राउड मैनेजमेंट किया जाए। पार्किंग व्यवस्था और उसके प्रबंधन पर विशेष फोकस करें।

बैठक में संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, सीईओ यूडीए श्री संदीप सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुरु प्रसाद पाराशर सहित सड़क निर्माण संबंधी विभाग उपस्थित रहें ।

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री जैन ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण,उज्जैन विकास प्राधिकरण अंतर्गत प्रस्तावित एवं स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सिंहस्थ के दृष्टिगत प्रमुख मार्गो के फोर लेन, सिक्स लेन और पुलों के चौड़ीकरण किए जाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री जैन ने जल संसाधन विभाग द्वारा शनि मंदिर के पास से लालपुल तक प्रस्तावित घाट निर्माण कार्ययोजना की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच हों, इसके लिए घाटों के दोनों और पहुंच मार्ग बनाएं जाए। नदी की स्थलाकृति के अनुसार घाट निर्माण किया जाएं। बायपास मार्गो से घाट के बीच खाली स्थानों पर पॉकेट्स बनाकर पार्किंग व्यवस्था प्लान की जाएं। उन्होंने सिंहस्थ के दौरान पंचक्रोशी यात्रा को को भी ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |