उज्जैन, शहर में संचालित स्कूल बसों की चैकिंग की गई

उज्जैन। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि गुरुवार को स्कूल बस चैंकिग अभियान के अंतर्गत आर टी ओ संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता में पदस्थ श्री विक्रम सिंह ठाकुर द्वारा शहर में संचालित स्कूल बसों की चेकिंग का कार्य किया गया।

चेकिंग में मोटरयान अधिनियम और माननीय सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन कराये जाने हेतु 78 वाहनों को चेक किया। चैकिंग के दौरान जिन स्कूल बसों के इमरजेंसी गेट पर सीट लगी पाई गई, उन्हें हटवाया गया और जुर्माना लगाया गया। साथ ही एक बिना नंबर की यात्री बस जो ओवरलोड सवारी परिवहन करती पाई गई उसे जप्त किया गया। उक्त चैकिंग अभियान निरंतर चलाया जावेगा।

चैकिंग के दौरान निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से 27500 रू, ज्ञान सागर स्कूल से 62500 रू, जय महाकाल बस से 15000 रू और अन्य वाहनों से 2000 रू का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार कुल 107000/- रू का जुर्माना वसूल किया गया।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

3 बच्चियों को जहर देने के बाद पिता ने खुद भी पिया! एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से फैली सनसनी     |     कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री की विवादित टिप्पणी पर भड़के पटवारी, बोले- सरकार विजय शाह को लेकर चुप क्यों हैं?     |     गुना : जनसुनवाई में जहर की शीशी लाने का शक हुआ तो हो गया हंगामा     |     बीवी को छोड़ आया पाकिस्तान, फिर दिल्ली की लड़की से कर ली सगाई: पहली पत्नी ने कराची से लगाई गुहार- मेरे पति की शादी रुकवाओ     |     10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी     |     ‘मेरी पाकिस्तानी बीवी रोज मुझे…’, कराची से आकर भारत में रह रहे शख्स ने पत्नी के आरोपों पर दिया जवाब, दूसरी शादी पर कही ये बात     |     रतलाम: 10वीं में दूसरी बार हुआ फेल… बड़े भाई ने लगाई डांट तो तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र     |     भारत में रहकर पाकिस्तानी हिंदू ने कर दी ऐसी फोटो वायरल, पड़ गए लेने के देने; कराची से भी मची हाय-तौबा     |     मध्य प्रदेश को मिली एक और वंदे भारत, इस शक्तिपीठ पर भी होगा ठहराव, ये रहेगा रूट     |     कर्नल सोफिया पर BJP मंत्री विजय शाह की अपमानजनक टिप्पणी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, फिर आई सफाई     |