पहली बारिश भी नहीं झेल पायी वंदे भारत, फव्वारे की तरह छत से बरसा पानी

नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली नए जमाने की ट्रेन वंदे भारत पहली बारिश को भी नहीं झेल पायी. सोमवार की रात यह ट्रेन प्रयागराज पहुंचने ही वाली थी कि बारिश शुरू हो गई. यात्री गाड़ी के अंदर से बारिश का नाजारा देख ही रहे थे कि कोच संख्या सी-6 की छत से फव्वारा छूट पड़ा. हालात ऐसे बन गए कि काफी कोशिशों के बावजूद इस कोच में बैठे यात्री भींग गए. उनका सामान भी भींग कर खराब हो गया. ऐसी स्थिति में यात्रियों ने प्रयागराज से वाराणसी तक का सफर खड़े होकर पूरा किया.

इस संबंध में कई यात्रियों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए सवाल उठाया है. यात्रियों ने यह वीडियो रेल मंत्री, डीआरएम समेत अन्य अधिकारियों को भी टैग किया है. यही नहीं, प्रयागराज में करीब दर्जन भर यात्रियों ने प्रयागराज के स्टेशन अधीक्षक के दफ्तर में जाकर घटना पर आपत्ति भी जताई. उधर, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यात्रियों ने बताया कि यह ट्रेन अपने नियत समय से प्रयागराज पहुंची थी.

कानपुर से आगे बढ़ते ही शुरू हो गई बारिश

बताया कि रात में करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन कानपुर से अभी कुछ दूर ही आगे बढ़ी थी कि बारिश शुरू हो गई थी. यात्री ट्रेन के अंदर से बारिश का नजारा देखने लगे. इतने में ही गाड़ी की छत पर बने ब्लाक से पानी का रिसाव शुरू हो गया. देखते ही देखते बॉथरूम के झरने की तरह पानी गिरने लगा. ऐसे में यात्रियों ने सीट से खड़े होकर पानी से बचाव की कोशिश की. इसके बाद अपना सामान भींगने से बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. तेज बारिश की वजह से गाड़ी के अंदर भी तेजी से पानी आने लगा.

आए दिन आती रहती हैं इस ट्रेन की शिकायतें

ऐसे हालात में यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से वाराणसी तक का सफर किया. यात्रियों ने बताया कि प्रयागराज में उन लोगों ने स्टेशन अधीक्षक से इस संबंध में शिकायत भी की थी, लेकिन उन्होंने कोई इंतजाम किए बिना ही ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया. बता दें कि इस ट्रेन का शुभारंभ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 18 दिसंबर को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर किया था. इससे पहले भी इस ट्रेन को लेकर शिकायतें आई हैं. कभी एसी में कूलिंग कम होने तो कभी खान पान की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें आती रहती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |