उज्जैन कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई,, आमजनों की समस्याओं का कलेक्टर ने किया निराकरण

_______________________________________

महिदपुर की ग्राम पंचायत बनसिंह में स्कूल भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश
_______________________________________

उज्जैन / प्रशासनिक संकुल भवन उज्जैन में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। जनसुनवाई में तहसील बड़नगर के ग्राम भाट पवलाना निवासी गिरधारीलाल ने कलेक्टर को बताया कि उनकी स्वामित्व की भूमि पर जबरन कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया गया है। नायब तहसीलदार द्वारा आदेश होने के बावजूद भी अभी तक उन्हें कब्जा नहीं दिलाया गया हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार बड़नगर को प्रकरण की जांच कर तत्काल आवेदक को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जनपद महिदपुर के ग्राम बनसिंह निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि ग्राम का माध्यमिक विद्यालय भवन डूब क्षेत्र में आने से लगभग 1800 बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में ग्रामपंचायत स्कूल भवनहीन है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने डीपीसी उज्जैन से प्रकरण की जानकारी ली और एक सप्ताह के अंदर स्कूल भवन का निर्माण प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

उज्जैन निवासी ममता ने बताया की उनकी पति के मृत्यु के पश्चात उन्हें अभी तक कोई आर्थिक सहायता नही मिली है और न ही उन्हें कल्याणी पेंशन का लाभ मिला रहा हैं। उन्हें अपनी दो बच्चियों के पालन पोषण में समस्या आ रही हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को आवदेन की जांच कर यथाशीघ्र आवेदक की पेंशन प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

तहसिल घट्टिया निवासी गोपाल ने बताया कि उनकी कृषि भूमि पर जाने वाले शासकीय भूमि और परंपरागत रास्ते पर अतिक्रमण कर आने जाने का मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह तहसीलदार घट्टिया को मौके पर जाकर अवलोकन करने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।

तहसील बडनगर के ग्राम जस्सरखेड़ी निवासी श्री मदनलाल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद भी अभी तक उन्हें अपनी भूमि पर कब्जा प्राप्त नहीं हुआ है। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने तहसीलदार बड़नगर को तत्काल कब्ज दिलाए जाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों का भी निराकरण किया।

जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना, अपर कलेक्टर श्री महेंद्र कवचे, अपर कलेक्टर श्री अनुकूल जैन संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा भी प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |