समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब मक्सी द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी डॉक्टर्स डे पर मक्सी नगर में सेवाएं दे रहे समस्त चिकित्सकों का सम्मान किया। लायंस क्लब मक्सी ने समय समय पर निशुल्क स्वाथ्य शिविर लगाकर लोगों को सेवाएं दी हैं।
डॉक्टर्स डे पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन राघवेंद्र सिंह सेंगर, सचिव मयंक काबरा, ओम प्रकाश शर्मा, मणिशंकर नागर, प्रकाश भावसार ने मक्सी नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ यादव, डॉ ओसवाल, डॉ सचिन भंडारी, डॉ वैजन्ती, डॉ फीसिओथेरेपिस्ट अर्जुन धाकड़, डॉ रविंद्र कुशवाह, डॉ रवि कंट्या, डॉ संतोष भावसार, डॉ एम ए मंसूरी, गुरुकृपा पैथोलॉजी लैब के डॉ सुरेंद्र सहित समस्त चिकित्सकों के दवाखाने पर जाकर उनको माला पहनाकर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया। लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ जी के जैन जो हर बुधवार लायंस क्लब मक्सी की और से निशुल्क सेवाएं देते हैं, उन्हें भी बहुत बहुत बधाई प्रेषित करी।






