दिल्ली-NCR में टूटेंगे बारिश के रिकॉर्ड, पूरे उत्तर भारत में अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को मानसून की दस्तक के साथ ही भीषण बारिश का आगाज हो चुका है. दिल्ली में शुक्रवार को ही 288.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. इस बारिश की वजह से दिल्ली का हाल बेहाल दिखाई दिया है. मौसम विभाग ने अब अगले दो दिन तक दिल्ली में मूसलाधार बारिश के आसार जताए हैं. सोमवार और मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान काले आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

दिल्ली एनसीआर के अलावा लगभग पूरी उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी बारिश के आसार जताए गए हैं. कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना भी है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ समेत रायबरेली, गोरखपुर, पीलीभीत, बांदा समेत कुल 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं बिहार की बात करें तो बिहार में मानसून के एक्टिव होने वजह से राजधानी पटना समेत 8 जिलों में भारी बारिश का आशंका है.

राजस्थान में गर्मी से राहत

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. पिछले 24 घंटों के अंदर राजस्थान के भरतपुर संभाग भारी से अति भारी बारिश देखने को मिली है जबकि जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत जयपुर संभाग में कई जगहों पर मध्यम और हल्की बारिश देखने को मिली है. वहीं प्रदेश में चुरू में सबसे ज्यादा 51.4 मिमी बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल बारिश का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है.

गुजरात में हुई बारिश

वहीं गुजरात के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश देखने को मिली है. अहमदाबाद और सूरत में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो गया. इसकी वजह से जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा. सूरत के पलसाना में सिर्फ 10 घंटों में ही 153 मिमी बारिश देखने को मिली. जलभराव की समस्या गुजरात के अन्य शहरों में भी देखने को मिली जिससे आम लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने गुजरात में आगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

जम्मू में लैंड स्लाइड

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर लैंड स्लाइड की खबरें भी सामने आ रही हैं. किश्तवाड़-पाडर रोड पर लैंड रविवार को लैंड स्लाइड होने की वजह से रास्ता बंद हो गया. इस वजह से कई यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ा. यहां पर वाहनों की आवा-जाही पूरी तरह से रोकनी पड़ी. सड़क से मलबा हटाने के लिए प्रशासन की ओर से काम शुरू किया गया है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, डोडा, राजौरी, पुंछ, उधमपुर और रामबन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली.

पंजाब में अलर्ट के बीच चिंता

पंजाब के फिरोजपुर जिले के हुसैनीवाला हेड के साथ लगे हुए धुस्सी की हालत इन दिनों खस्ता नजर आ रही है. कई जगह पर मिट्टी खिसकी हुई है और लोहे का जाल भी टूटा नजर आ रहा है. यहां रहने वाले किसानों में चिंता है, उनका कहना है कि अगर समय रहते जहां-जहां मिट्टी डालनी है नहीं डाली गई तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. वहीं एसडीएम फिरोजपुर चारू मीता ने कहा कि जो प्रबंध किए जाने हैं उन पर ध्यान दिया जा रहा है. जहां-जहां मिट्टी डालनी है वहां जरूरत के मुताबिक गांव के लोगों की मदद भी ली जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |