कलेक्टर दिनेश जैन ने नीमच में फिर रचा इतिहास, लोगो ने कहा ऐसे नीमच में ऐसे कलेक्टर पहली बार देखे,राज्यपाल से हो चुके सम्मानित

यह इसलिए कहना पड़ रहा है कि नीमच के कलेक्टर दिनेश जैन जो पूर्व में शाजापुर जिले में भी कलेक्टर रहे हैं जिन्होंने शाजापुर जिले में उनके कार्यकाल में ऐतिहासिक काम शाजापुर जिले में हुए है जिससे शाजापुर जिला प्रदेश में हर मामले में प्रथम स्थान पर रहा और कई ऐसे नवाचार उन्होंने शाजापुर जिले में किये जो अब तक कोई कलेक्टर नहीं कर पाया अब वह नीमच में लगातार ऐसे काम कर रहे हैं जो नीमच में अब तक किसी कलेक्टर ने नहीं किया । सशस्त्र सेवा झंडा दिवस पर भी उन्होंने नीमच में ऐसा काम किया कि राज्यपाल ने उन्हें बुलाकर सम्मानित किया आपको बता दें।
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन के नेतृत्‍व में ब्‍लड ग्रुप जांच के कार्य में नीमच जिले ने इतिहास रच दिया है। एक दिन में जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के ब्‍लड ग्रुप जांच कर उन्‍हें नि:शुल्‍क ब्‍लड ग्रुप कार्ड वितरित कर प्रदेश में नीमच जिला पहला जिला बन गया है। यह जिले की सभी स्‍वयं सेवी संस्‍थाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारगणों, अधिकारी, कर्मचारियों, आशा, आंगनवाडी, स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षकगणों, आम नागरिकों आदि सभी के उत्‍साहपूर्वक सहयोग से ही सम्‍भव हो पाया है।
जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के पास है अब अपना ब्‍लड ग्रुप जांच कार्ड
ब्‍लड ग्रुप जांच अभियान के फलस्‍वरूप नीमच जिले के 83 हजार से अधिक लोगो के पास अपने ब्‍लड ग्रुप जांच का कार्ड उपलब्‍ध हो पाया है। अर्थात जिले के 83 हजार से अधिक लोगों को अपना ब्‍लड ग्रुप पता है। जावद विकासखण्‍ड में शाम 5 बजे तक 27 हजार 122, मनासा में 29 हजार 507, नीमच ग्रामीण में 19 हजार 824 एवं नीमच शहरी क्षेत्र में 6 हजार 919 लोगों ने शुक्रवार को अपने ब्‍लड ग्रुप की जांच करवाकर, ब्‍लड ग्रुप कार्ड प्राप्‍त किए है। अंतिम आंकडे देर रात तक प्राप्‍त होने की संभावना है।
नीमच जिले की ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री बनेगी
कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन की पहल पर ब्‍लड ग्रुप जांच करवा चुके सभी 83 हजार से अधिक लोगो की ग्राम पंचायत, नगरीय निकायवार ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री भी बनाई जा रही है। नीमच जिले की यह ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, रेडक्रास, चिकित्‍सालयों, स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं और जिला स्‍तर पर उपलब्‍ध रहेगी।
त्‍वरित रक्‍त उपल्‍बध हो सकेगा
जिले के लोगो के पास ब्‍लड ग्रुप कार्ड उपलब्‍ध होने और ब्‍लड ग्रुप डायरेक्‍ट्री होने की वजह से आपात स्थिति में रक्‍त की आवश्‍यकता होने पर रक्‍त की सहजता से तत्‍परतापूवर्क उपलब्‍धता हो सकेगी। रक्‍तदान में भी यह डायरेक्‍ट्री उपयोगी रहेगी।


#रक्त_समूह_जांच_परिक्षण_शिविर
#panchayatruralsocialdeptmp
#socialjusticedeptmp
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |