अस्पताल प्रशासन संचालक डॉ. जैन ने नवनिर्मित मातृ एवं शिशु केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये

शाजापुर
—-
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग अस्पताल प्रशासन संचालक तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश लोकस्वास्थ्य कारपोरेशन लिमिटेड डॉ. पंकज जैन ने आज शाजापुर में नवनिर्मित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, सिविल सर्जन डॉ. एम.के. जोशी, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, अस्पताल प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले, कन्सल्टेन्ट श्री संजय नेमा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संचालक डॉ. जैन ने नवनिर्मित मातृ एवं शिशु केन्द्र का निरीक्षण करते हुए तीसरी मंजिल पर एक्सटेंशन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने लगने वाली सामग्री की जानकारी भी ली। संचालक ने नवनिर्मित चिकित्सालय भवन में बने डॉक्टरों के कक्ष, प्री एवं पोस्ट लेबर रूम, एचडीयू, ऑपरेशन थियेटर्स, मदर वार्ड, पोस्ट नेटल वार्ड, पीएनजी, एनआरसी, चाईल्ड वार्ड, पीआईसीयू, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट का निरीक्षण किया।

जिला चिकित्सालय में भी निरीक्षण करते हुए संचालक डॉ. जैन ने पीएनसी, मेल मेडिकल वार्ड, माडर्न मैटरनिटी विंग, एनआरसी, आईसीयू एवं इमरजेंसी वार्ड तथा सिविल सर्जन के दवा भण्डार का निरीक्षण किया। साथ ही संचालक डॉ. जैन ने आईसीयू का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को मरीज बनाकर, किस तरह चिकित्सकों द्वारा त्वरित उपचार किया जाएगा, का मॉक ड्रील भी करवाया। मॉक ड्रील डॉ. आलोक सक्सेना एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा किया गया।


CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |