शाजापुर,, आरईएस के कार्यों की जाँच होगी,कलेक्टर ने जाँच के लिए समिति बनाने के निर्देश दिये,अन्य विभागों के निर्माण कार्यो की कलेक्टर ने की समीक्षा

शाजापुर, 27 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के कार्यों की जाँच करने के लिए समिति बनाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों के संबंध में कलेक्टर ने सारे निर्माण कार्यों का लोक निर्माण विभाग से वेरीफिकेशन कराने तथा प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला जाँच कराने के निर्देश भी दिये।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने पाया कि कई कार्य 2021 से अब तक पूर्ण नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर को निर्देश दिये कि जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के कार्यपालन यंत्रियों की समिति गठित कर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यों की विस्तृत जाँच कराएं। बैठक में कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि आवंटित भूमि का नामांतरण विभाग के नाम कराकर 15 दिन में प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करें। इस अवसर पर जिले के नगरीय निकायों शाजापुर, शुजालपुर, पानखेड़ी, अकोदिया, मक्सी एवं पोलायकलां में विभिन्न योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों की कलेक्टर ने समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि अमृत योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं। नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने शाजापुर के बस स्टेण्ड, नाली, संजीवनी क्लिनिक, कायाकल्प अभियान के तहत स्वीकृत कार्यों आदि निर्माण कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने नगर के मार्गों पर बने डिवाईडर्स का सौन्दर्यीकरण करने एवं अच्छे पौधे लगाने के लिए कहा। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के कार्यों की समीक्षा में कलेक्टर ने आगर-सारंगपुर मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश देते हुए विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। इस मौके पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, जनजातीय कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण पीआईयू, लोक निर्माण मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, सेतु निर्माण आदि विभागों के भी कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की।

समीक्षा में कलेक्टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि भवनों के निर्माण में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी शामिल करें। पीआईयू को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे शुजालपुर एवं मक्सी के दो कार्यों को 15 जुलाई 2024 तक पूरा कराएं और सभी कार्य गुणवत्तायुक्त हो।

विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री एसएन वर्मा को कलेक्टर ने निर्देश दिये कि वे बार-बार हो रहे विद्युत प्रदाय में अवरोध पर ध्यान दें। सिस्टम को सुधारें, आमजन से कम्युनिकेशन रखें, निरंतर क्षेत्र में भ्रमण करें और विद्युत प्रदाय के संबंध में फीडबेक लेते रहें।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी श्री एसएन वर्मा, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, जल संसाधन श्री अनमोल टोप्पो, पीआईयू श्री भाक्या परमार, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, सेतु निर्माण से जेड.बी. मिर्जा, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास सहायक यंत्री श्री एसएल टटवाल, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के सहायक महाप्रबंधक श्री अभिषेक गोकुल, जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई उपस्थित थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |