कलेक्टर आशीष सिंह ने निरीक्षण कर जीर्णोद्धार कार्यों का लिया जायेजा, इंदौर शहर के 12 मुक्तिधाम और सामाजिक न्याय तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की 10 संस्थाओं का होगा जनभागीदारी से जीर्णोद्धार

इंदौर।। कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर शहर के 12 मुक्तिधामों और सामाजिक न्याय एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित 10 कल्याणकारी संस्थाओं का जनभागीदारी से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज निरीक्षण कर जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उक्त कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
श्री सिंह ने शहर में स्थित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह केन्द्र परदेशीपुरा का निरीक्षण किया। यहां भवन सुधार कार्य का जायजा लेते हुए उन्होंने समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त केंद्र परिसर में गार्डन विकसित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने किशोर न्याय बोर्ड सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शहर के मुक्तिधाम और महिला बाल विकास की संस्थाओं के भवनों के जीर्णोद्धार संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया जीर्णोद्धार कार्य के तहत पहले चरण में मुक्तिधाम सहित 22 कार्य लिये गए है, जिन पर करीब 4 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गौरव बैनल सहित अन्य अधिकारी, सहयोगकर्ता संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |