इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही,कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर मुल्थान पेट्रोल पम्प को किया गया सील,पंप संचालक, मैनेजर, डिलीवरी बॉय तीनों पर प्रकरण दर्ज।

इंदौर

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सही माप से पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराये जाने के लिए खाद्य विभाग द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग के अमले ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पलासिया क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप को सील किया है।
खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आईपीएस सेंगर ने बताया कि पलासिया स्थित मुल्थान रिफिल जंक्शन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल कम प्रदाय किये जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग और नापतौल विभाग द्वारा छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर सभी डिस्पेंसिंग यूनिट को खाद्य एवं नापतौल विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई, जिसमें कुछ नोजल से पेट्रोल कम डिलीवर किया जाना पाया गया। मौके पर डिस्पेंसिंग यूनिट का मीटर शून्य से प्रारंभ करने पर सीधे 30 एम एल से आगे बढ़ना पाया गया। मौके पर पेट्रोल एवं पावर पेट्रोल की डेनसिटी में अंतर मानक छूट सीमा से अधिक पाया गया, जिससे मिश्रित पेट्रोल होने का संदेह होने के कारण कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर पंप को मौके पर सील किया गया। मौके पर उपस्थित प्रबंधक अजीत बिस्ट से पेट्रोल के नमूने लिए गए। अनियमितता पाए जाने पर प्रबंधक से 13598 लीटर पेट्रोल एवं 7060 लीटर एक्स्ट्रा पावर पेट्रोल जब्त किए जाकर पंप के मालिक रघुबीर सिंह, प्रबंधक अजीत बिस्ट, डिलीवरी बॉय राजवीर गुप्ता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच कार्यवाही में सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री आईपीएस सेंगर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री अंकुर गुप्ता, श्री शिव सुंदर व्यास और नापतौल निरीक्षक श्री के. आर. चौधरी शामिल थे।

#JansamparkMP
#indore
#safety
#safetyfirst
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |