वसूली के प्रकरणों के निराकरण में आवश्यक देरी न हो,पैक्स संस्थाओं का कंप्यूटराइजेशन शीघ्र कराएं : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह

_______________________________________
_______________________________________

उज्जैन / कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में सहकार से समृद्धि अंतर्गत जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सहकारिता विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए की जिले की समस्त पैक्स संस्थाओं का कंप्यूटराइजेशन किया जाना है सुरक्षित करें। उन्होंने शेष ग्रामों में दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्थाओं के पंजीयन की कार्यवाही भी शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया है कि भारत सरकार की सहकारी क्षेत्र में केंद्रीय खाद्यान्न भंडारण योजना के अंतर्गत गोदाम निर्माण के लिए जिले की 5 पैक्स जिसमें फतेहपुर, पीपलू, बेरछा, अक्यांजिक एवं तुलाहेड़ा को आवंटित भूमि के आधार पर चयन किया गया हैं। इसी प्रकार ग्रामीण स्तर पर जेनेरिक औषधीय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले की 5 पैक्स समितियां, जिसमें झारड़ा , माकडोन, पंथपिपलई, रूपेटा तथा नरवर का प्रारंभिक रूप से चयन किया गया। जिसमें से संस्था रूपेटा को ड्रग लाइसेंस प्राप्त हो चुका हैं। संस्था द्वारा जन औषधि केंद्र का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला सहकारी बैंक अंतर्गत कार्यों की समीक्षा कर अपनी शाखाओं को सक्रिय कर वसूली में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में जिला सहकारी बैंक अंतर्गत संस्थावार गबन, धोखाधडी के प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वसूली के प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहें। समय पर प्रकरणों का निराकरण कर वसूली कराएं। न्यायालय आदेश जारी होने के बाद वसूली में देरी न हो। समायोजन की कार्यवाही भी सुनिश्चित कराएं।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि गबन धोखाधड़ी के प्रकरणों में जांच अधिकारी द्वारा समय पर जांच पूर्ण की जाएं। बैंक और सहकारी विभाग के अधिकारी प्रत्येक प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग करें। ऐसे प्रकरण जिनमें डिक्री पारित हो गई है उनमें यथाशीघ्र वसूली कराएं। अगले माह का लक्ष्य निर्धारित कर वसूली की जाएं। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री पाटनकर ,सीईओ जिला सहकारी बैंक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |