पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा स्टोन क्लैडिंग का काम, मंगलनाथ मंदिर का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण, प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

_______________________________________

उज्जैन / सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के अंतर्गत पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में स्टोन क्लैडिंग का काम किया जाएगा।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बुधवार सुबह मंगलनाथ मंदिर पहुंचकर यहां प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सिंहस्थ 2028 के लिए मंदिर परिसर के कायाकल्प के लिए प्रस्तवतित 20 करोड राशि से प्रस्तावितकार्यो डीपीआर का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ उज्जैन विकास प्राधिकरण श्री संदीप सोनी , अधीक्षण यंत्री श्री नीरज पांडे, एसडीएम श्री एल एन गर्ग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

मंगलनाथ मंदिर के कायाकल्प के पहले चरण में 10.78 करोड़ की लागत से स्टोन क्लैडिंग कार्य किया जाएगा ,जिसमें इंटरनल कॉलम्स, शिखर, डोम, एक्सटीरियर फसाड् तथा वर्तमान स्टोन क्लीनिंग कार्य की मरम्मत की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण को इन कार्यों की स्वीकृति संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने दूसरे चरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |