कलेक्टर ने मो. बड़ोदिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित कई स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा

कलेक्टर ने मो. बड़ोदिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मो. बड़ोदिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया, तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृतराज सिसोदिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में दवाई वितरण कक्ष, भण्डार, वैक्सीन कोल्ड चैन कक्ष, प्रसुति वार्ड एवं जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। दवाईयों के भण्डार कक्ष के निरीक्षण में कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध दवाईयों एवं उपकरणों की जानकारी ली। यहां लगभग 352 प्रकार की दवाईयां एवं उपकरण उपलब्ध थे। प्रसुति वार्ड का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रसुताओं से चर्चा की एवं उनके जच्चा-बच्चा टीकाकरण कार्ड का अवलोकन भी किया। साथ ही प्रसुता महिलाओं से शासन की योजनाओं से प्राप्त होने वाले लाभ की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वार्ड में उपस्थित नर्स को साफ-सफाई रखने एवं प्रतिदिन मरीजों की बेडशीट बदलने और धुली हुई बेडशीट का उपयोग करने के निर्देश दिये। इसके पूर्व कलेक्टर ने प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्युत प्रदाय में बार-बार हो रहे अवरोध की जानकारी लेते हुए विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी को फीडर की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिये। निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि वे निर्माण उपरांत भवन का समुचित उपयोग करना सुनिश्चित करें। निर्माणाधीन भवन के संबंध में कलेक्टर ने पीआईयू के अधिकारी को भवन का निर्माण गुणवत्ता के साथ करने के लिए कहा। इस मौके पर जन्म प्रमाण पत्र के वितरण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने माताओं को डिस्चार्ज करने के साथ ही बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये।
—–
जलसंरक्षण कार्य का निरीक्षण
—–
कलेक्टर सुश्री बाफना ने ग्राम बिजनाखेड़ी के भ्रमण के दौरान नाले पर बनाए गए गेबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण कर ज्यादा संख्या में श्रृंखलाबद्ध जल संरक्षण के लिए संरचनाएं बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि आसपास बोल्डर बण्ड बनाने के लिए पर्याप्त मटेरियल है, इसका उपयोग करें और जन भागीदारी के साथ कार्य पूरा कराएं।
—–
सामुदायिक पोषण वाटिका में पौधारोपण
——
ग्राम देहरीपाल में विकसित की जा रही सामुदायिक पोषण वाटिका का कलेक्टर सुश्री बाफना ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोषण वाटिका में पौधा भी लगाया। उल्लेखनीय है कि ग्राम देहरीपाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सामुदायिक पोषण वाटिका का निर्माण स्वसहायता समूहों के माध्यम से कराया जा रहा है। कलेक्टर ने पानी के लिए प्लास्टिक लाईनिंग तालाब बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान स्थानीय सरपंच एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी।
इसके उपरांत ग्राम चौमा में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वच्छता परिसर का भी निरीक्षण किया।


CM Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |