शाजापुर कलेक्ट्रेट, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा चलाई रही जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों की परियोजनावार समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर सुश्री बाफना ने मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के वर्ष 2024-25 के लक्ष्य एवं पूर्ति की समीक्षा करते हुए जिन परियोजनाओं की लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति कम है, उन परियोजना अधिकारियों एवं सेक्टर पर्यवेक्षक को कारण बताओं नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। वृद्धि निगरानी की स्थिति की समीक्षा में 0 से 6 वर्ष के बच्चों के वजन एवं उँचाई के मापन की स्थिति में परियोजना बेरछा एवं मो. बड़ोदिया की प्रगति कम रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना अधिकारियों को 28 जून तक लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने लक्ष्य की पूर्ति नहीं किये जाने पर आगामी माह का वेतन रोकने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शाला पूर्व शिक्षा को ओर बहतर बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुनः ट्रेनिंग दें। उन्होंने एफ.एल.ए. के मास्टर ट्रेनर के माध्यम से जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों को समय पर खोलने, नाश्ता एवं खाने के वितरण की क्वालिटी पर्यवेक्षक स्वयं चैक करने, आंगनवाडी केन्द्रों पर समय पर बच्चों को लाने ले जाने हेतु सुपरवाईजर मानिटरिंग करें तथा उपस्थित बच्चों को खाना नाश्ता, गुणवत्ता पूर्ण प्रदाय हो यह सुनिश्चत करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर द्वारा डीपीओ को निर्देश दिए गए महिला एवं बाल विकास में भोजन प्रदाय करने वाले स्व-सहायता समूहों की बैठक का आयोजन करें। टी.एच.आर. को आंगनवाड़ी में दर्ज हितग्राहीयों को प्रदाय करना सुनिश्चित करें।

बैठक में पोषण ट्रैकर के अनुसार SAM- MAM बच्चों, सी.एम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का समयावधि मे निराकरण करने, जर्जर स्थिति वाले आंगनवाड़ी भवनों की गंभीरता से चयन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, अपूर्ण आंगनवाडी भवनों को समय पर पूर्ण कराने आदि की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, सहायक संचालक श्री ज्ञानेश खरे, परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर्स उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |