कलेक्ट्रेट में रोगी कल्याण कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

शाजापुर
——
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय शाजापुर की रोगी कल्याण कार्यकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक श्री अरूण भीमावद, अशासकीय सदस्य श्री संजय शिवहरे, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डॉ. एसडी जायसवाल, डॉ. नवीन झाला, डॉ. सुमित यादव, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण श्री हर्षवर्धन मुवेल, जिला चिकित्सालय प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान एवं सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना भी उपस्थित थी।

बैठक‍ में 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु अस्पताल के नवनिर्मित भवन में चिकित्सालय के वार्डों को शिफ्ट करने पर लगने वाली अति आवश्यक सामग्रीयों की सूची सिविल सर्जन डॉ. जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई। सामग्रीयों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श कर तय किया गया कि सामग्रीयों के लिए रोगी कल्याण समिति की धनराशि के साथ-साथ, दानदाताओं, विधायक निधि एवं सांसद निधि से सहयोग प्राप्त करेंगे।

इस मौके पर विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। साथ ही चिकित्सालय के आय एवं व्यय की भी समीक्षा की गई। बैठक में विधायक श्री भीमावद ने चिकित्सालय की आय बढ़ाने के लिए दान-दाताओं से सहयोग प्राप्त करने के लिए कहा।
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |