अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ी, LNJP के ICU में भर्ती

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की देर रात लगभग 3 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP) के ICU में भर्ती कराया गया. उनका शुगर लेवल काफी डाउन हो गया था. इसके बाद उन्हें आनन फानन में भर्ती कराया गया. आतिशी सिंह फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं.

जल मंत्री आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. आतिशी सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद एलएनजीपीएस अस्पताल में उनको देखने और डॉक्टर से मिलकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे और गोपाल राय भी आए.

36 तक गिर गया ब्लड शुगर

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर बताया कि उनका ब्लड शुगर लेवल आधी रात को 43 और सुबह 3 बजे 36 तक गिर गया, जिसके बाद LNJP अस्पताल के डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें भर्ती करने की सलाह दी. वह पिछले पांच दिनों से कुछ भी नहीं खा रही हैं और हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी जारी करने की मांग पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं.

डॉक्टर ने जारी किया आतिशी का हेल्थ बुलेटिन

दिल्ली की मंत्री आतिशी के स्वास्थ्य पर LNJP अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने कहा है कि जब आतिशी को अस्पताल लाया गया, तो उनका ब्लड शुगर कम था. उनका सोडियम लेवल भी कम था. उन्हें इमरजेंसी ICU में भर्ती कराया गया है. उन्हें अभी IV फ्लूइड पर रखा गया है. उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर अभी स्थिर हैं. कुछ ब्लड टेस्ट किए गए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है.

कल था आतिशी के अनशन का चौथा दिन

आतिशी ने सोमवार को कहा था कि अनिश्चितकालीन अनशन का चौथा दिन है. दिल्ली में पानी की भारी कमी है. हरियाणा ने पानी की सप्लाई कम कर दी है. मेरा BP और शुगर लो हो रहा है. मेरा वजन भी कम हो रहा है. आतिशी का कहना है कि दिल्ली को पानी मिलने कर उनका अनशन जारी रहेगा.

टीएमसी ने आतिशी को दिया समर्थन

चौथे दिन जल मंत्री आतिशी के समर्थन में टीएमसी सांसदों के डेलिगेशन ने पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन दिया. सभी सांसदों ने आतिशी जी के संघर्ष को सराहा और संसद में दिल्ली की एकजुटता से आवाज उठाने का वचन लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |