ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर,एक कि मौत बाइक में लगी आग

शाजापुर: बाईपास बीजाना जोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को शाजापुर बाईपास बीजाना जोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसकी सूचना हंड्रेड डायल को मिली सूचना मिलने पर प्रधान आरक्षक मोहन पटेल और पायलट पंकज मौके पर पहुंचे और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र पिता गोविंद कुमार निवासी ग्राम कासी बड़लिया, जिला आगर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जप्त करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल में आग लग गई थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |