दिल्ली के बंदे ने मुंबई को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर छिड़ गई जोरदार बहस

दिल्ली और मुंबई के निवासियों के बीच ‘कौन है बेहतर’ को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है, और इस बार यह चर्चा उद्यमी भौमिक गोवांडे की सोशल साइट X पर लिखी पोस्ट से शुरू हुई है. इसमें गोवांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक की तीखी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आते ही मुझे तीसरी दुनिया की याद आ जाती है. इस शहर का ट्रैफिक मुझे वाकई मध्यम वर्गीय आघात पहुंचाता है. मैं निराश हूं.’

गोवांडे की इस पोस्ट ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की और एक्स यूजर्स के बीच बहस का मुद्दा बन गई. उनकी टिप्पणी ने दिल्ली और मुंबईकरों के बीच पुरानी बहस को एक बार फिर से ताजा कर दिया है, जिसमें दोनों शहरों के फायदे-नुकसान को लेकर तर्क-वितर्क जारी है. कुछ लोगों ने गोवांडे की निराशा को सही ठहराया, तो कई एक्स यूजर्स ने उनके मिडिल क्लास वाले बयान पर घोर आपत्ति जताई है.

ये है वो एक्स पोस्ट, जिसे लेकर भिड़े दिल्ली और मुंबई वाले

@OfficiallyVenky एक्स हैंडल से वेंकटेश श्रीधर ने मुंबई की हवा की गुणवत्ता को दिल्ली से बेहतर बताते हुए लिखा है, ट्रैफिक भले ही आपकी नजर में मिडिल क्लास हो, लेकिन एयर क्वालिटी टॉप क्लास है. वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, यहां कम से कम जिंदा रहने के लिए 24 घंटे मास्क तो नहीं पहनना पड़ता. इसके अलावा कई यूजर्स ने मुंबई की लाइफ और यहां रहने वालों की सराहना की. एक यूजर ने लिखा, हो सकता है कि आपको यह शहर सबसे बेहतर स्थिति में न लगे, लेकिन फिर भी यह एक जीवंत शहर है. वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, एक बार मुंबई की आदत लग गई तो इसे छोड़ना मुश्किल होता है.

हालांकि, कुछ एक्स यूजर्स गोवांडे की टिप्पणियों से सहमत थे. उन्होंने मुंबई में और फ्लाईओवर की आवश्यकता बताई. एक यूजर ने कमेंट किया, मुंबई में ड्राइव करना किसी बुरे सपने से कम नहीं. दूसरे यूजर ने लिखा है, आपका लहजा मुझे पसंद नहीं आया, लेकिन जो मुद्दे उठाए हैं वो गलत नहीं है. मुंबई में यात्रा को सुगम बनाने के लिए दोगुना प्रयास की आवश्यकता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |