10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय पर सामुहिक योग कार्यक्रम संपन्न

शाजापुर, 21 जून 2024/ 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर आज जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट उमावि खेल मैदान में सामुहिक योग कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, डीएफओ श्री मयंक चांदीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, शासकीय सेवकों एवं विद्यार्थियों ने सामुहिक योगाभ्यास किया।

जिला मुख्यालय पर सामुहिक योगाभ्यास प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समानुरूप संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामनाएं दी। साथ ही इस मौके पर उन्होंने “अन्न संवर्धन अभियान” का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपनाने का आव्हान किया। वही दैनिक जीवन में भोजन में श्री अन्न (मिलेट) को भी शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 11 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए योग को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।

जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए सामुहिक योग कार्यक्रम में मंत्री परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत के लिए गर्व का विषय है कि हमारी योग परम्परा को दुनिया ने अपनाया है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों को भी योग करते हुए देखा जा सकता है। भारत में प्राचीन समय से योग हमारे जीवन का अंग रहा है। योग जीवन जीने की पद्धति को संयमित करता है, वही शरीर को मजबूत भी बनाता है। योग केवल स्वास्थ ही नहीं लोककल्याण की भावना से काम करने की प्रेरणा भी देता है। योग को जनआंदोलन का स्वरूप देने में समाज के साथ-साथ सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। योग से शरीर स्वस्थ्य होता है, किन्तु शरीर तब ही स्वस्थ्य रहेगा जब प्रकृति हमारे अनुकूल रहेगी। आज हमारे सामने कई चुनौतिया हैं, जिसका हमें सामना करना पड़ रहा है। जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है इसलिये हमें प्रकृति के संरक्षण में आगे आना होगा। प्रकृति के साथ-साथ जल संरक्षण की दिशा में हम सभी को वृक्षारोपण को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। वृक्षारोपण को जन आंदोलन का रूप देकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाना होगा।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं योग से जुड़ी संस्थाओं के सदस्यों ने सामुहिक योग किया। इस अवसर पर सभी ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के साथ सामुहिक रूप से सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों पर आधारित योग किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मंत्री श्री परमार ने योग साधक श्री धर्मराज सोनी, श्री मनोहरलाल सोनी, डॉ. पराग जैन, श्री रोडमल आर्य एवं श्रीमती राजमणी पाटोण्दा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। साथ ही मंत्री श्री परमार एवं अन्य अतिथियों ने कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा श्री अन्न के विभिन्न प्रकार के अनाजों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के समापन पर मध्यप्रदेश योग आयोग शाजापुर अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमंत दुबे ने किया।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टीएस बघेल, होमगार्ड कमाण्डेन्ट श्री विक्रम सिंह मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, संयुक्त कलेक्टर श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलदर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |