स्कूल पहुचने पर संभागायुक्त श्री गुप्ता को अपने बचपन की यादें ताजा हुई, छात्रों से द्रौणाचार्य के शिष्यों और पूर्व राष्ट्रपति मिसाईल मेन के बारे में प्रश्न पूछे, सेवा स्कूल में वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की

उज्जैन। स्कूल चलें हम अभियान के तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अन्तर्गत संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने सीएम राइज विद्यालय शासकीय जाल सेवा निकेतन उमावि उज्जैन में पहुंचकर कक्षा 6टी से 12वी तक के विद्यार्थियों से रूबरू होकर प्रश्न-उत्तर किये। उन्होंने उपस्थित छात्रों को बताया कि छात्र अपनी पढ़ाई को बोझ न समझें और अपने निश्चित लक्ष्य को निर्धारित कर अपने भविष्य को संवारें और आगे बढ़ें। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि छात्रों के बीच आकर उन्हें अपने बचपन की यादें ताजा हुई है। संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने शासकीय जाल सेवा निकेतन उमावि में विद्यार्थियों के पेयजल के लिये एक वाटर कूलर भेंट करने की घोषणा की।

संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने छात्रों के बीच पहुंचकर उनके चेहरे की मुस्कान को देखते हुए उन्हें अपने बचपन के स्कूली बातें याद आई। छात्रों से कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से ज्ञान प्राप्त होता है और नॉलेज को ग्रहण करें, ताकि अपने जीवन में काम आयेगा। पढ़ाई को एक एंजॉय की दृष्टि से देखें, जिन्दगी कहां से कहां ले जायेगी, यह हमें नहीं पता। छात्रों का लक्ष्य ठोस होना चाहिये। उन्होंने छात्रों से द्रौणाचार्य के शिष्यों से पूछा गया कि वृक्ष पर उन्हें क्या दिखाई दे रहा है। इस पर स्कूली छात्रा कु.ऋषिका ने उत्तर दिया कि अर्जुन को केवल वृक्ष पर चिड़िया की आंख दिखाई दी। इस उत्तर पर संभागायुक्त श्री गुप्ता ने उक्त छात्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित कर शाबाशी दी। इसी तरह उन्होंने छात्रों से मिसाईल मेन के बारे में पूछा गया तो लगभग कई छात्रों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का नाम बताया। सर्वप्रथम नाम बताने वाली कु.पीहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कहा कि वे अपने मन से अपनी पढ़ाई के लक्ष्य को निर्धारित कर कड़ी मेहनत कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाकर माता-पिता, समाज, प्रदेश, देश का नाम रोशन करें। उन्होंने छात्रों को बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम जो कि मिसाईल मेन के नाम से जाना जाता है, उनके जीवनकाल के परिचय से अवगत कराते हुए कहा कि उनका बचपन बड़ी कठिनाईयों से गुजरा और उन्होंने कड़ी मेहनत कर देश का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने भी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर देश में अपना नाम कमाया था। इसी तरह विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर देश में अपना नाम करें। संभागायुक्त श्री गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि वे प्रात:काल उठकर सबसे पहले अपने माता-पिता को प्रणाम कर चरणस्पर्श कर अपने आगे की दिनचर्या को किया जाना चाहिये। छात्र अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें और अन्त में उन्होंने सबके जीवन की मंगलकामना करते हुए सबका जीवन खुशहाल बने, यही ईश्वर से कामना की। कार्यक्रम के अन्त में संभागायुक्त श्री गुप्ता ने शासकीय जाल सेवा स्कूल का भ्रमण कर कक्षा केजी-1 के नन्हे बच्चों से भेंट की और खुशी जाहिर की।

संभागायुक्त श्री गुप्ता ने भविष्य से भेंट कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप-दीपन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के पूर्व प्राचार्य श्री उमेश कुमार देखपांडे तथा उप प्राचार्य श्री जितेन्द्र पालीवाल ने स्कूल चलें हम अभियान तथा विद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में संभागायुक्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |