बस दो दिन और…आ रहा मानसून, गर्मी से मिलेगी राहत; जानें दिल्ली-UP सहित 15 राज्यों का मौसम

बस अब बारिश हो जाए… देश के ज्यादातर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां के लोग बस यही चाह रहे हैं. सुबह आठ बजे से ही सूरज की तपिश का अहसास होने लगता है. 10 बजते-बजते गर्म हवाएं चेहरे को झुलसाने लगती हैं. आलम ये है कि रात में भी लोगों को चैन की नींद नसीब नहीं हो रही है. पंखे और कूलर भी गर्मी से कुछ खास राहत नहीं दिला पा रहे हैं. हालांकि इन सबके बीच मौसम विभाग की एक भविष्यवाणी राहत देने वाली है. देश के कुछ राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है. बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, बिहार और झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है. अभी बिहार और झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में हैं. बिहार की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान आज 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के मौसम का हाल

अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान सतह पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जून को सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

Monsoon Alert

गोवा में कैसा है मौसम?

19-21 जून के दौरान गोवा और महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है. 20 से 21 जून को गुजरात में भी भारी वर्षा होने की संभावना है. 19-22 जून के दौरान केरल, कर्नाटक के जिलों में भारी वर्षा का अनुमान है. अगले 4 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून दस्तक दे सकता है. बारिश के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा 19 से 22 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना है.

दिल्ली-UP में कब होगी बारिश?

19 से 20 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

Delhi Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है, लेकिन उससे अधिकतम तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ने वाला है. ऐसा ही मौसम 20 जून को भी रहने वाला है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |