कालापीपल पुलिस ने असमाजिक तत्व पर की कार्यवाही

शाजापुर।। कालापीपल टीआई मनोहर सिं जगेत ने जारी प्रेस सूचना में जानकारी देते हुए बताया कि
थाना कालापीपल पर दिनांक 10.06.24 को फरियादिया रीना प्रजापति पिता महेश प्रजापति उम्र 24 साल निवासी कमालपुर ने थाने पर आकर रिपोर्ट किया कि मैं दिनांक 10.06.2024 को मैं गाय भगाने खेत पर जा रही थी तभी गांव के शिवराज राजपूत उर्फ राजा पिता सोभाक सिंह राजपूत ने मेरा रास्ता रोककर खर्चे के पैसे मांगकर अडीबाजी की मेरे द्वारा पैसे नहीं देने पर शिवराज ने मेरे उपर लाल मिर्च डालकर थापड मुक्को से मारपीट कर जान से मारने की धौस दी जिसकी रिपोर्ट पर से थाना कालापीपल पर अपराध क्रमांक 276/2024 धारा 327,324,323,341,506 भादवि का कायम कर अनुसंधान में लिया गया ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के निर्देशन में मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत असमाजिक तत्वो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल जिला शाजापुर एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री पिंटू कुमार बघेल शुजालपुर के मार्गदर्शन मे थाना कालापीपल पर कार्यवाही की गई।

गठित टीम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुये विवेचना के दौरान 24 घण्टे के अन्दर ही आरोपी शिवराज राजपूत उर्फ राजा पिता सोभाक सिंह राजपूत उम्र 19 साल निवासी ग्राम कमालपुर को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय शुजालपुर पेश किया जावेगा।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना कालापीपल निरीक्षक मनोहर सिंह जगेत, उप निरीक्षक रवि भण्डारी प्र०आर विशाल पटेल प्रआर विवेक गोस्वामी, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक नयन यादव आरक्षक अखिलेश की मुख्य भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |