फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर तीन जगह हुई कार्रवाई,सांघी मोटर्स शोरूम, रेफल टावर्स और रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को जिला प्रशासन ने किया सील

इंदौर

_______
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में अग्नि शमन व्यवस्थाओं में सुधार के लिये कारगर प्रयास किये जा रहे है। व्यावसायिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध सुनिश्चित कराये जा रहे हैं। फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई भी की जा रही है। इसी तारतम्य में आज पलासिया चौराहा स्थित सांघी मोटर्स के शोरूम और वर्कशॉप को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया।
एसडीएम श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि सोमवार देर रात सांघी मोटर्स की वर्कशॉप में आग लग गई थी, जिससे कई गाडियां भी जल गई। उक्त संस्थान द्वारा अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किये जाने पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर संस्थान को सील करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने पर आनंद बाजार चौराहा स्थित रेफल टावर्स और पलासिया स्थित रिदम कॉरपोरेट बिल्डिंग को भी सील कर सभी ऑफिस खाली कराए गए है।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि सभी व्यावसायिक संस्थान फायर सेफ्टी के सभी आवश्यक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कमियां पायी जाती है तो संबंधित संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जायेगी।

#jansamparkmp
#indore
#safety
#safetyfirst
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |