कलेक्टर सुश्री बाफना ने मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

शाजापुर, 10 जून 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शाजापुर मुख्यालय ट्रामा सेंटर से मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कलेक्टर ने पोस्टर प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। पोस्टर प्रदर्शनी में जिले को मलेरिया मुक्त करने के संबंध में बैनर-पोस्टर एवं पेम्पलेट्स के माध्यम से प्रदर्शनी के द्वारा जनजागरण किया गया। मलेरिया रथ शाजापुर जिले के विभिन्न गाँवो में जाकर बैनर-पोस्टर एवं माईक द्वारा प्रचार-प्रसार कर लोगों में मलेरिया, डेगु, चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों से बचाव के विभिन्न तरीको से अवगत करायेगा तथा साथ ही फीवर केस के मरीजो की आर.डी. किट से जॉच की व्यवस्था भी की जायेगी। 10 जून से 30 जून 2024 तक मलेरिया रथ सम्पूर्ण जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सतत रूप से भ्रमण कर जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला चिकित्सालय नोडल अधिकारी श्री राजकुमार हलदर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सालविया, सिविल सर्जन डॉ. एम.के. जोशी, जिला मलेरिया अधिकारी श्री आर.एस. जाटव, डॉ. बी.एस. मैना, डॉ. एस.डी. जायसवाल, सिविल सर्जन डॉ. सचिन नायक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |