कलेक्ट्रेट में 15 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने पीपीओ वितरित किए

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज माह मई 2024 में सेवानिवृत्त हुए 15 शासकीय सेवकों को पीपीओ (पेंशन भुगतान आदेश) वितरित किए। इस दौरान उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला कोषालय एवं पेंशन अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार सहित जिला कोषालय के कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगल कामनाएं की। उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक उनके द्वारा विभाग सेवाएं दी गई है, अब वे अपना महत्वपूर्ण समय अपने परिवार, समाज एवं स्वयं के लिए उपयोग करें और शेष जीवन को खुशहाली पूर्वक जिये। इस मौके पर जिला कोषालय अधिकारी श्री गुवाटिया ने भी संबोधित किया। साथ ही सेवा निवृत्त होने वाले उक्त सेवा शासकीय सेवकों ने भी सभी के समक्ष अपने अनुभव एवं विचार साझा किये।

माह मई में सेवानिवृत्त हुए श्रीमती आशा सक्सेना, श्रीमती शकीला खान, श्री अब्दुल वकील खान, श्री बनेसिंह चौहान, श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव, श्री हरिनारायण परमार, श्री कैलाश चौधरी, श्री लियाकत खान, श्री महेशचन्द्र शर्मा, श्री मांगीलाल धानुक, श्री मोइउद्दीन कुरैशी, श्री रामगोपाल रजक, श्री परसराम नागर एवं श्री रमेशचन्द्र यादव का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया


#PPO
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |