शाजापुर में धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती, चल समारोह भी निकला

रविवार को शाजापुर जिला मुख्यालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और छत्रसाल जयंती क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा शहर में धूमधाम से मनाई गई। समाज जनों और शहर के जनप्रतिनिधियों ने सुबह करीब 10 बजे धोबी चौराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद शौर्य यात्रा शुरू हुई। यात्रा शहर के महूपुरा, कुम्हारवाड़ा, कंस चौराहा, सोमवारिया, छोटा चौक, आजाद चौक, नई सड़क बस स्टैंड से होते हुए गांधी हॉल में समाप्त हुई। यात्रा में समाज के युवाओं ने तलवार, लाठी, बनेठी, चकरी आदि द्वारा करतबों का प्रदर्शन किया। यात्रा में कई झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही । शहर में दर्जनों सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। चल समरोह का समापन स्थानीय गांधी हॉल में समाज के वरिष्ठजनों के स्वागत सम्मान के साथ हुआ। शौर्य यात्रा में समाज के मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गोहिल, भाजपा नेता योगेंद्रसिंह जादौन बंटी बना, कांग्रेस नेता रामवीरसिंह सिकरवार, भाजपा नेता किरण ठाकुर, प्रतापसिंह गोहिल, गोपालसिंह राजपूत, सीताराम पवैया, सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |