दिल्ली घूमने वाले आज इन सड़कों पर जाने से बचें, मोदी के शपथ ग्रहण से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और आज शाम सवा सात बजे मोदी प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) खेमे में खुशी की लहर है. इस समारोह में सात हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हैं. इस बीच शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ट्रैफिक कहां-कहां डायवर्ट किया गया है इसको लेकर भी जानकारी दी है.

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 1100 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि समारोह को लेकर आज दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक राष्ट्रपति भवन के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. इसके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है.

पूरी राष्ट्रीय राजधानी को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. 9 और 10 जून को दिल्ली में उड़ानों पर पाबंदी लगा दी गई है. ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और पैराजंपर पर भी प्रतिबंध रहेगा. किसी भी रिमोट ऑपरेटेड उपकरण को नहीं उड़ाया जा सकेगा. साथ ही साथ शपथ ग्रहण समारोह को लेकर धारा 144 को भी लागू किया गया है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) ने आदेश जारी किए हैं. उनका कहना है कि आज शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर उन्होंने व्यापक इंतजाम किए हुए हैं. करीब 1100 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है.

ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों पर जाने से बचने को कहा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि वे संसद मार्ग, इम्तियाज खां मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, पंडित पंत मार्ग, राजाजी मार्ग, त्यागराज मार्ग और अकबर रोड पर जाने से बचें. साथ ही साथ उसने बताया है कि किन-किन रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. पुलिस का कहना है कि पटेल चौक, रेल भवन, गोल चक्कर गुरुद्वारा रकाबगंज, गोल डाकखाना, गोल चक्कर आरएमएल, गोल चक्कर जीपीओ, गोल चक्कर पटेल चौक, गोल चक्कर कृषि भवन, गोल चक्कर सुनहरी बाग, गोल चक्कर गोल मेथी, गोल चक्कर जीकेपीओ और गोल चक्कर तीन मूर्ति से ट्रैफिक डायवर्ट किया है. पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |