पुलिस थाना सुनेरा द्वारा अवैध गोवंश परिवहन पर की गई कार्यवाही,2 लाख 47 हजार 500 रूपये कीमत के 44 केडे ओर आइसर वाहन जब्त
शाजापुर।। सुनेरा पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री संतोष कुमार सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन, ज़ोन उज्जैन श्री नवनीत भसीन के द्वारा अवैध गौवंश परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री तेरसिंह बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान के द्वारा अवैध गौवंश तस्करो के विरूद्द कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी तारतम्य में पुलिस थाना सुनेरा द्वारा अवैध गोवंश तस्करो के विरूद्द कार्यवाही की गई है।
दिनांक 06.06.2024 को थाना सुनेरा पर सूचना प्राप्त हुई कि एक आईशर ट्रक वाहन क्रमांक आरजे 09 जीडी 9877 को जिसमे गौवंश भरे हुए है सारंगपुर तरफ से आ रही है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम सुनेरा द्वारा कालेश्वर मंदिर के सामने एबी रोड अभयपुर के पास नाकाबंदी की गई थोडी देर बाद पुलिस टीम को मुखबिर के बताये अनुसार आरजे 09 जीडी 9877 आता दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा रोका गया जिसे 02 व्यक्तियो को पुलिस टीन ने पकडा जिसमे वाहन चालक ने अपना नाम महेश पिता रमेश उम्र 24 साल जाति बलाई निवासी ग्राम मगराना पढाना तह. सारंगपुर जिला राजगढ व दूसरे व्यक्ति नें उसका नाम मुज्जू मंसूरी पिता मुबारिक मंसूरी जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी वार्ड नम्बर 06 पिंजारवाडी सारंगपुर का होना बताया।
पुलिस टीम के द्वारा वाहन को चेक करते उसमे डबल पार्टेशन में क्रूरता पूर्वक 44 गोवंश केडे ठूस ठूस कर भरे हुए थे जिसमे से 03 केडो की मोत हो गई थी। दोनो आरोपियो के विरूद्द अप.क्र. 129/24 धारा 4,6,9 म०प्र० गोवंश वध प्रतिषेध संसोधन अधि0, 11 (घ) पशु क्रुरता अत्याचार निवारण अधि. 1960 व 429 भादवि का पंजीबद्द कर 44 गोवंश व वाहन क्रमनांक आरजे 09 जीडी 9877 को विधिवत जप्त किया गया।
सराहनीय कार्य – निरीक्षक श्री गोपाल निंगवाल थाना प्रभारी सुनेरा, सहायक उप निरीक्षक दिलीप भिलाला, प्रधान आरक्षक 558 धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रआर 253 बैजनाथसिंह, आर 714 सुरेश चौहान, आर 349 अरुण यादव, आर 255 सत्यनारायण, आर. 256 कपिल यादव सेनिक 122 दिनेश प्रजापति, सेनिक का विशेष योगदान रहा।



