डाक मतपत्रों की गणना सावधानी से करें- कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री बाफना ने डाक मतपत्रों की गणना के लिए प्रशिक्षण में कहा

शाजापुर
—-
लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना में डाक मतपत्रों की गणना के लिए आज कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी लोकसभा निर्वाचन 21-देवास (अ.जा.) सुश्री ऋजु बाफना की उपस्थिति में गणना कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री बाफना ने गणना कर्मियों को निर्देश दिये कि गणना के दौरान किसी भी प्रकार की गलती नहीं हो। गणना का कार्य सावधानी से करें। प्रात: 7.00 बजे स्ट्रांग रूम खोला जायेगा। डाक मतपत्रों की गणना प्रात: 8.00 बजे से शुरू होगी। ईटीपीबीएस के माध्यम से प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना के पूर्व स्कैनिंग का कार्य किया जायेगा। सभी गणना कर्मियों को मतगणना स्थल पर प्रात: 6.00 बजे उपस्थित होने के लिए निर्देशित भी किया गया है। इसके उपरांत प्राप्त मतों की गणना होगी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर डॉ. वीपी मीणा एवं डॉ. सुनील आडवानी ने डाक मतपत्रों एवं ईटीपीबीएस से प्राप्त मतपत्रों की गणना का विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र एवं वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया भी मौजूद थे।


Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#shajapurelection2024
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |