वट सावित्री के दिन तक खिल उठेगा चेहरा, अभी से अपनाएं ये स्किन केयर रूल

वट सावित्री व्रत सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन पड़ने वाला वट सावित्री व्रत इस बार 6 जून दिन सोमवार को रखा जाएगा. इस दिन महिलाएं व्रत रखने के साथ ही पूरा साज-श्रृंगार करके पूजा करती हैं. वट सावित्री के दिन पूजा पाठ से लेकर तैयार होने तक को लेकर महिलाएं कई दिन पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देती हैं. यह दिन महिलाएं करवा चौथ की तरह सेलिब्रेट करती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कपड़ों की खरीदारी से लेकर ब्यूटी तक के लिए महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर फेशियल आदि स्किन ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं.

वट सावित्री का व्रत 6 जून 2024 को रखा जा रहा है. ऐसे में अगर आप स्किन केयर के कुछ सिंपल रूल्स को फॉलो कर सकती हैं और वट सावित्री व्रत के दिन निखरा और बेदाग चेहरा पा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं.

हफ्ते में एक बार स्क्रब

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब करें. इससे त्वचा पर जमा गंदगी साफ होती है और पोर्स की गहराई से सफाई होती है, जिससे मुंहासे, एक्ने आदि होने की संभावना कम हो जाती है. स्क्रब करने से डेड स्किन की परत भी हट जाती है और त्वचा ग्लोइंग दिखती है.

निखरे चेहरे के लिए लगाएं ये फेस पैक

वट सावित्री तक अपनी त्वचा को निखारना है तो नेचुरल चीजों से घर पर बना फेस पैक लगाएं. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, संतरा के छिलके का पाउडर, चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी में गुलाब जल डालकर क्रीम टेक्सचर का पेस्ट बना लें. इसे चेहरे से गर्दन तक अप्लाई करके 20 से 25 मिनट तक रखें, फिर चेहरा धो लें. इस फेस पैक से त्वचा ग्लोइंग बनेगी ही साथ ही पिंपल्स, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा और रंगत में भी सुधार होगा.

क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूल करें फॉलो

हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है कि डेली रूटीन में सीटीएम स्किन केयर रूल को फॉलो किया जाए. सी मतलब क्लींजिंग करना, टी मतलब टोनिंग करना, एम मतलब त्वचा को मॉइस्चराइज करना. रोजाना रात को ये तीन स्किन केयर रूल फॉलो करने से स्किन हेल्दी बनी रहती है और बढ़ती उम्र में भी आप झुर्रियों आदि से बची रहेंगी.

भरपूर पानी, अच्छी डाइट और बढ़िया नींद

त्वचा को हेल्दी बनाए रखने और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. इससे त्वचा अंदर से हाइड्रेट होगी और ड्राई नहीं दिखेगी. अच्छी डाइट का असर न सिर्फ सेहत पर बल्कि चेहरे पर भी इससे ग्लो दिखाई देता है. हेल्दी रहने और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |