पहली बार शुरू करने जा रहे हैं योग, तो जरूर ध्यान में रखें ये टिप्स

वेट को मेंटेन करके खुद को फिट रखना हो या फिर शरीर के अंदरूनी अंगों को हेल्दी रखना हो. योगा को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करके फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से सेहतमंद रहा जा सकता है. योग की शुरुआत के दौरान कुछ गलतियां आपकी मांसपेशियों को चोटिल कर सकती हैं, इसलिए जरूरी है कि योगा शुरू करने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए.

अगर आप अपने रूटीन में योग को अपनाने की सोच रहे हैं तो हेल्दी रहने की तरफ ये एक बेहतरीन कदम होगा. इससे आपका शरीर तो सेहतमंद रहेगा ही आप मानसिक रूप से भी खुद को मजबूत महसूस करेंगे. हालांकि योग शुरू करने से पहले जान लें कि किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. तो चलिए जानते हैं.

शुरुआत में करें आसान योगासन

अगर आप बिगनर हैं यानी योग शुरू कर रहे हैं तो पहले आसान योगासनों से शुरुआत करें, क्योंकि बॉडी धीरे-धीरे फ्लेक्सिबल बनती है. शुरुआत में ही अगर आप अपने शरीर को जबरदस्ती मोड़ने की कोशिश करेंगे तो इससे आपकी मांसपेशियां चोटिल हो सकती हैं.

सांसों की गति का ध्यान रखना है जरूरी

कुछ योगासन करते वक्त और खासतौर पर प्राणायाम में सांसों की गति का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. गलत तरह से सांस खींचने या छोड़ने से आपको समस्या हो सकती है, इसलिए कुछ दिनों तक शुरुआत में एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं.

योगासन करने से पहले वार्म अप करें

जिस तरह से वर्कआउट करने से पहले शरीर को तैयार करने के लिए वार्म अप करना होता है. इसी तरह शुरुआत में योगासन का अभ्यास करने से पहले वार्म अप करें, जिसमें कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी शामिल करें.

योगासन से तुरंत पहले न खाएं खाना

योगासन करने से पहले कोई भी भारी खाना न खाएं. चाहें तो एनर्जी के लिए गुनगुने पानी में शहद लिया जा सकता है. अगर आप सुबह में योगासन कर रहे हैं तो उससे पहले मल-मूत्र त्याग जरूर कर लेना चाहिए.

इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

योग करने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव करें, जहां पर शोर बिल्कुल भी न हो. अगर कोई हरियाली भरी जगह चुनेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि नेचर के बीच मन काफी शांत रहता है. जहां भी योग कर रहे हैं, वहां की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें. योगासन का अभ्यास करते वक्त धैर्य रखने की बेहद जरूरत होती है, बीच में से योगा न छोड़ें, क्योंकि शरीर को फ्लैक्सिबल बनने में वक्त लगता है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |