टूट गया मलाइका-अर्जुन कपूर का रिश्ता! 7 साल बाद इस वजह से हुए अलग

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से है. दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. लव लाइफ की शुरुआत में रिश्ते को काफी छुपाकर रखा था. लेकिन अब अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म भी कर दिया था. पर उम्र के फासले को लेकर दोनों काफी ट्रोल होते रहे हैं. दरअसल मलाइका अरोड़ा 50 साल की हैं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर 38 साल के हैं. 12 साल के फासले को लेकर जहां लोग अक्सर इस रिश्ते पर सवाल उठाते रहे हैं. वहीं दूसरी ओर यह कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का कोई मौका नहीं छोड़ता. इसी बीच खबरें आ रही हैं कि, लंबे समय तक साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है.

हाल ही में पिंकविला में एक रिपोर्ट छपी है. इसके मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है. कपल ने आपसी सहमति के साथ अलग होने का फैसला किया है.

अलग हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

हालांकि, कुछ समय पहले भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी. ऐसा कहा गया था कि, एक्टर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं. इस मामले पर कुशा कपिला ने सफाई देते हुए कहा था कि, उनके और अर्जुन कपूर के बीच कुछ भी नहीं है. खैर, इसके बाद अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दी है. उन्होंने साथ आकर बता दिया था कि, अबतक दोनों की राहें अलग नहीं हुई है.

इसी बीच पिंकविला में छपी रिपोर्ट से पता लगा कि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन का रिश्ता काफी खास था. ऐसे में ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त की तरह ही रहेंगे. वहीं इस मामले को आपस में ही निपटाना चाहते हैं. सूत्र के मुताबिक, उनका रिश्ता काफी प्यारा था, पर अब यह खत्म हो चुका है. हालांकि, दोनों के बीच किसी चीज को लेकर लड़ाई नहीं है. वो आगे भी एक दूसरे को सपोर्ट करेंगे. दरअसल दोनों काफी सीरियस रिलेशनशिप में थे, ऐसे में वो लोगों से भी अपनी पर्सनल लाइफ की प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए अपील करते हैं.

इस वक्त अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं. जल्द वो अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आने वाले हैं. पिक्चर में वो विलेन का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मलाइका अरोड़ा भी कई डांस शो में बतौर जज नजर आ जाती हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |