04 जून को देवास संसदीय क्षेत्र में 122 टेबलों पर 155 राउंड में होगी मतगणना

शाजापुर
—–
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना ने बताया कि 04 जून 2024 को संसदीय क्षेत्र 21-देवास की आठों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए मतगणना स्थलों पर कुल 122 टेबलें लगाई जायेगी। जिस पर कुल 2309 मतदान केन्द्रों के मतों की गणना की जायेगी। प्रात: 8.00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होने वाली मतगणना के लिए शाजापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 तथा शुजालपुर एवं कालापीपल क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जायेगी। इसी तरह शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सीहोर में होने वाली मतगणना के लिए आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 टेबलें, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आगर में होने वाली मतगणना के लिए आगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबलें तथा शासकीय केन्द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस परिसर देवास में होने वाली मतगणना के लिए सोनकच्छ, देवास व हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। साथ ही देवास लोकसभा क्षेत्र के पोस्टल बैलट की गणना के लिए 8 टेबलें लगायी जायेगी।
———
155 राउंड में होगी मतों की गणना
———
देवास लोकसभा क्षेत्र के लिए 04 जून 2024 को होने वाली मतगणना कुल 155 राउंड में संपन्न होगी। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 157-आष्टा के 17, विधानसभा क्षेत्र 166-आगर के 22, विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर के 18, विधानसभा क्षेत्र 168-शुजालपुर के 19, विधानसभा क्षेत्र 169-कालापीपल के 19, विधानसभा क्षेत्र 170-सोनकच्छ के 21, विधानसभा क्षेत्र 171-देवास के 21 तथा विधानसभा क्षेत्र 172-हाटपिपल्या के 18 राउंड में मतो की गणना होगी।
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#LokSabhaElections2024
#GeneralElections2024
#Election2024
#shajapurelection2024
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |