दिल्ली-राजस्थान में राहत नहीं! 3 दिन के लिए रेड अलर्ट… जानें कब हो सकती है बारिश

दिल्ली समेत पूरा उत्तर पश्चिम भारत लगातार 11वें दिन झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान रहा. पूरे देश में 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आजीविका पर असर पड़ने लगा है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है.

मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को 31 मई तक हीट वेव से राहत के आसार हैं. वहीं दिल्ली में मौसम के बदलने के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बादलों के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि तापमान में किसी तरह की गिरावट फिलहाल मौसम विभाग की ओर से नहीं बताई गई है.

बारिश के बन रहे आसार

महापात्र ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी की वजह से उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्रों में गरज के बाद हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश के आसार बन रहे हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. फिलहाल उत्तराखंड के कुछ जिलों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर दिन में भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है. दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी ज्यादा बना हुआ है. देहरादून की बात करें तो यहां दिन का तापमान 40 डिग्री के आस-पास और रात का 26 डिग्री के आस-पास बना है.

कहां कितना कितना रहा तापमान?

सोमवार को भी पूरे देश मे भीषण गर्मी का माहौल रहा है, वहीं राजस्थान का फलोदी 49.4 डिग्री के साथ पूरे देश का सबसे गर्म स्थान रहा है. राजस्थान में ही करीब 8 जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ऊपर रहा है. हरियाणा के सिरसा में 48.8 डिग्री तापमान रहा है, वहीं दिल्ली के मुंगेशपुरी में भी 48.8 डिग्री तक पारा पहुंच गया. पंजाब के बठिंडा में 48.4 डिग्री और यूपी के झांसी में 48.1 डिग्री तक तापमान रहा है. हिमाचल के ऊना में 44 डिग्री तक तापमान पहुंचा जबकि मंडी में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

रेमल का असर

चक्रवाती तूफान रेमल की बात करें तो पश्चिम बंगाल में इससे भीषण तबाही देखने को मिली है. बंगाल के तटीय इलाकों में रेमल की वजह से 6 लोगों की मौत बताई जा रही है वहीं 29 हजार से ज्यादा घरों को नुकसान बताया जा रहा है. इसके अलावा 1700 बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है. अभी भी करीब 2 लाख लोगों को राहत सेंटर्स में रखा गया है जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |