सभी पत्रकार साथी एकजुटता के साथ समाज हित मे कार्य करे-श्रम जीवी पत्रकार संघ के सम्मेलन में अतिथियों ने कहा

मक्सी:-मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की मक्सी ब्लाक इकाई का वार्षिक सम्मेलन ओर कार्ड वितरण समारोह का आयोजन नगर के श्री राम मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष मनोज जैन, विशेष अतिथि मक्सी थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ,विशिष्ट अतिथि में लायंस क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर घनश्याम बैरागी, एवं पूर्व पत्रकार साथी एवं वरिष्ठ समाजसेवी शरद रावल ,ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवडा मंचासीन रहे । कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को अतिथियो के द्वारा संगठन के परिचय पत्र( कार्डों) का वितरण किया गया। । श्रमजीव पत्रकार संघ के सदस्यों ने मौजूद अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया तत्पश्चात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ शाजापुर के जिला अध्यक्ष मनोज जैन ने जिले में संगठन के बढ़ते स्वरूप और साथियों की सक्रियता का वर्णन करते हुए कहा कि हमारा संगठन प्रदेश का एक मात्र संगठन है जो लगातार पत्रकारों के हित के लिए कार्य कर रहा है । संगठन का ही प्रयास है जो आज सरकार ने इतनी मांगे मानी है। शेष बची मांगो के लिए संगठन डट कर खड़ा है । हम सदैव अपने पत्रकार साथियों के साथ कंधे से कंधा मिला आगे बढ़ते रहे है । श्रमजीवी पत्रकार संघ , प्रदेश स्तर पर पत्रकारों के हितों के लिए खड़ा रहा है हम सदैव उनकी नीति का समर्थन करते रहे है। पत्रकारों को अधिमान्यता ,पत्रकार बीमा योजना आदि का लाभ लेना चाहिए। विशेष अतिथि थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ मक्सी ब्लॉक इकाई पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में धार्मिक क्षेत्र में एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी श्रेष्ठ कार्य नगर व क्षेत्र में करती है । निश्चित ही समाज के हर तबके को लेकर कार्य करने की सोच सराहनी है ।
पूर्व पत्रकार एवं समाज सेवी शरद रावल ने कहां की वर्तमान दौर में पत्रकारिता के स्वरूप में बहुत ही परिवर्तन हो गया है । पत्रकार संघ के कार्यक्रम में सभी की एकता को देखकर मन प्रसन्न है । इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। लायन्स क्लब अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर ने कहा की नगर के पत्रकारों की पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक,संस्कृतिक व लायन्स क्लब के आयोजनों में भी सहयोग रहता है। इसके लिए मे सभी पत्रकारो को धन्यवाद देता हु । मक्सी थाने के सब इंस्पेक्टर घनश्याम बैरागी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकार शासन, प्रशासन एवं समाज का महत्वपूर्ण अंग है। आगामी 1 जुलाई से प्रशासनिक धाराओं में आमूलचूल परिवर्तन होने जा रहा है। जिसको पत्रकारों के द्वारा समाचारो के माध्यम से जनता को सही जानकारी दी जा सकती है। कार्यक्रम श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता हम सब पत्रकारों को मिलकर कार्य करना चाहिए और हर खबर से यहां संदेश देना चाहिए जो समाज एवं राष्ट्रीय हित की बात करें उसे ही चौथा स्तंभ कहते हैं जिसके आज हम कलमकार के रूप में श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठन के रूप में कार्य करें
बैठक के दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा, मक्सी प्रेस क्लब अध्यक्ष भरत पटेल, जिला महासचिव शहजाद खाॅन, इकबाल खाॅन, यासीन खान, शाकीर खाॅन, पिंटू जैन, इशहाॅक खाॅन, अर्पित परमार, अनिल खमोरा, डॉ सुरेश गुर्जर प्रमोद परिहार, संजय राठौर, करण मालवीय, दीपक पटेल,नितेश जैन ,फोटोग्राफर प्रवीण भावसार ,शिवा लोधी, भरत सैनी, विशाल लोधी, सुनील मालवीय, भरत परमार, शाजापुर से मोहित भावसार,रवि सांक्लिया ASI संजय सवनेर ,राहुल पटेल, तेजपाल राणा,ASI संतोष सूर्यवंशी, सूचना संकलन आरक्षक राहुल जाट, पूर्व पार्षद मोहन लाल लोधी ,कान्हा पांचाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जिला महासचिव शहजाद खान ने किया एवं कार्यक्रम के पश्चात साहभोज का आयोजन भी किया गया । सफल आयोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों का आभार श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम देवड़ा ने माना ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |