ऑक्सीजन सिलेंडर का गोदाम-संकरी सीढ़ी… दिल्ली के इस बेबी केयर सेंटर पर उठ रहे सवाल, आग लगने से गई 7 नवजातों की जान

दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई. आग लगने से गई 7 नवजातों की जान चली गई. इस घटना के बाद इस बेबी केयर सेंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि विवेक विहार का बेबी केयर सेंटर की बिल्डिंग 1080 स्क्वायर फीट के एरिया में है. बिल्डिंग इतने छोटे एरिया में है कि अगर आग लग जाए तो बाहर निकलना भी मुश्किल हो.

ऑक्सीजन सिलेंडर का गोदाम-संकरी सीढ़ी

बिल्डिंग से बाहर आने के लिए सिर्फ एक संकरी सी सीढ़ी है. लोगों का ये भी कहना है कि ये कोई बेबी केयर सेंटर नहीं बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर का गोदाम था. यहां पर बड़ी संख्या में सिलेंडर आते थे और रिफिल भी किए जाते थे. जिस केयर सेंटर में 12 से 14 बच्चे थे, वहां पर इतने सिलेंडर का क्या काम? जब आग लगी तो सिलेंडर ब्लास्ट हुए और दूर दूर तक जाकर गिरे.

धुएं का गुबार देख काफी डर गए लोग

सिलेंडर फटकर आसपास की बिल्डिंग तक में चले गए. धुएं का गुबार देख लोग काफी डर गए. इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. दिल्ली पुलिस ने बेबी केयर न्यू बॉर्न हॉस्पिटल के मालिक नवीन चींचीं के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. IPC की धारा 336, 304A और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बेबी केयर सेंटर में आगजनी की ये घटना शनिवार रात करीब 11.32 बजे हुई थी.

आग लगने से 7 नवजातों की गई जान

घटना के बाद यहां एकदम से अफरा तफरी मच गई. फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. नवजात बच्चों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से इलाज के लिए पूर्वी दिल्ली एडवांस NICU अस्पताल ले जाया गया. जिन 12 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था, उनमें से 7 नवजातों की मौत हो गई है. आग क्यों और कैसे लगी, इसका पता अभी तक नहीं लग पाया है.

ऑक्सीजन सिलेंडर से ही लगी थी आग

भगत सिंह सेवा दल के पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी ने इस हादसे पर कहा कि 120 गज की इस बिल्डिंग में बाहर निकलने का भी ठीक से रास्ता नहीं है. यहां पर क्या कोई फायर सेफ्टी के नॉर्म्स फॉलो क्या हो रहे थे? वो तो आप खुद ही देख देख सकते हैं. ऑक्सीजन सिलेंडर से ही आग लगी. सिलेंडर फटने की आवाज बहुत तेज थी. दो किलोमीटर तक सिलेंडर फटने की आवाज गई.

बच्चों को निकालने का कोई रास्ता नहीं था

बच्चों को निकालने का कोई रास्ता नहीं था. हमने पीछे वाली विंडो के शीशे तोड़े तब जाकर एक-एक बच्चे को निकाला. बच्चों के पाइप लगी हुई थी, उन पाइप को निकालने में भी डर लग रहा था. लेकिन हमने निकाला और एक ह्यूमेन चेन बनाकर एक दूसरे के हाथों में बच्चे को देते रहे फिर तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |