शाजापुर जिले में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर पर कार्रवाई हुई है जिले की पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के
मान० मुख्यमंत्री म०प्र० शासन के आदेशानुसार एसपी यशपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व ओर निर्देशन में जिले के अअपु एवं थाना प्रभारियो द्वारा दिनांक 25.05.2024 को जिला शाजापुर मे धार्मिक स्थलो अनियंत्रित व नियम विरूद्ध ध्वनि यंत्रो के प्रयोग पर नियंत्रण के संबंध में कार्यवाही करते हुये जिले के कुल 77 धार्मिक स्थलो से कुल 77 लाउडस्पीकर / चीलम समझाईश देकर हटवाये गये। तथा सभी को यह समझाईश भी दी गई कि लगे हुये एक लाउंडस्पीकर / चीलम की भी अनुमति संबंधित एसडीएम से ली जावे ।
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने अपील करते हुए कहा कि सभी धार्मिक स्थलों के समिति प्रबंधक नियमों का पालन करें बिना अनुमति ध्वनि विस्तार के यंत्रों का प्रयोग ना करें

