संत सिंगाजी महाराज के दर पर मेला, आज के दिन अनुयाई करते हे तुला दान

मक्सी समीपस्थ ग्राम सूरजपुर में प्रतिवर्षानुसार शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी संत सिंगाजी महाराज के दर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जिसमे संत सिंगाजी महाराज के अनुयाई द्वारा उनके भजन ढोलक की थाप पर घर घर जाकर निसान की पूजा करवाई इधर संत सिंगाजी के मंदिर में माताओं बहनों परिक्रमा लगाती रही भजन कीर्तन में पूरा गांव भक्तिमय दिखा आपको बता दे की संत सिंगाजी महाराज की महिमा दिन पर दिन बढ़ती जा रही हे जो भी भक्त सच्चे मन से संत सिंगाजी के दर पर मन्नत मांगता हे निश्चित उसकी मनोकामना पूर्ण होती है और मन्नत मांगने वाला आज शरद पूर्णिमा के दिन अपना तुला दान करवाता है


आज अनेक मन्नत मांगने वाले ने अपने अपने स्तर से संत जी के दर पर किसी ने लड्डू तो किसी ने केले तथा किसी ने गेहूं से तुलादान किया तुला दान के बाद जिससे तुला दान हुवा उसकी प्रसाद वितरित की जाती हे आज ग्राम के प्रत्येक घर में आनंद ओर उत्साह का माहोल दिखा आपको बता दे की संत सिंगाजी महाराज का जन्म सन 1519 में पिपलिया नामक कस्बे के निकट खजुरी गांव में ग्वाला परिवार में हुआ था यह गांव खंडवा जिला और हरसूद तहसील के अंतर्गत आता है आज ही के दिन इनके ग्रह गांव में भी भव्य मेला लगता है

आज सूरजपुर में इनके अनुयाई तुलसीराम मंडलोई मनोहर मंडलोई पर्वत मंडलोई उमराव मंडलोई माखन मंडलोई मांगीलाल मंडलोई नारायण मंडलोई विक्रम मंडलोई जगन्नाथ मंडलोई विकास गाड़ी देवा मंडलोई धीरज देथलिया विक्रम जीजा ऊंकार पटेल आदि ने उनके भजनों से गांव वासियों को आनंदित कर दिया नव निर्वाचित सरपंच नकुल पटेल और उपड़ी के सरपंच कमल मालवीय ने भी अपनी मन्नत पूरी होने पर आशीर्वाद लिया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |