आंगनवाड़ी केन्द्रों पर अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन

—-
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत बापचा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में अन्नप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाये व बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण सम्बंधी गतिविधी का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की शिशु जन्म से 6 माह की आयु पूर्ण होने पर शिशु को स्तनपान के साथ उपरी आहार दिये जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। सही पोषण के लिए भोजन में विविध आहार सम्मीलित करने की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वछता का विशेष ध्यान रखने संबंधी जानकारी दी। साथ ही सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती मधुबाला परमार द्वारा वार्ड क्रमांक 1/2 मक्सी में बच्चो का वजन हाइट सत्यापन किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती माया मिमरोट द्वारा रानी बडोद 3 में वजन एवं लंबाई का सत्यापन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग केकम्यूनिटी हेल्थ आफीसर(CHO) रीतिम सिंह जायसवाल एवं एएनएम ममतागढ़वाल द्वारा टिकाकरण किया गया व महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान उपस्थित प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य आयरन फोलीक एसिड (IFA)का सेवन करने एवं उचित पोषण आहार लेने की समझाईश दी, ताकि महिला एनीमिया से मुक्त हो व बच्चों का स्वस्थ पालन पोषण कर सके। इसी दौरान किशोरी बालिकाओं को सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श की जानकारी देते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं वन स्टॉप सेण्टर व आत्मरक्षा प्रशिक्षण की जानकारी प्रदाय की गई। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र रीना कुशवाह, भावना बैरागी, सहायिका उमा नागर व गावं की महिलायें व बच्चे उपस्थित थे।


#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |