कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, कलेक्‍टर सुश्री बाफना ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूछा —

शाजापुर
—–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड, माडर्न मेटरनिटी विंग, प्रसुति कक्ष आदि वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचार कराने आई अवंतिपुर बड़ोदिया की शिवानी एवं खेड़ा बमोरी की अनिता से उनकी बीमारी एवं जच्चा-बच्चा कार्ड बना है अथवा नहीं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अन्य स्थानों से आए मरीजों से उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूछा। इसके बाद कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा वितरण का रिकार्ड मेंटेन रखने तथा पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध है अथवा नहीं की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ मधुर व्यवहार करें। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, भर्ती मरीजों के बिस्तर के चादर प्रतिदिन बदलने व साफ-सुथरा रखने, मेकेनाईज्ड लॉण्ड्री के लिए टेंडर जारी कर लॉण्ड्री सेटम स्थापित करने, पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं नवीन टेंडर जारी करने, लिफ्ट के एएमसी का कार्य, मरीजों की बैठक व्यवस्था के लिए नवीन कुर्सी क्रय करने, वेटिंग एरिया में पंखे लगाने, पेयजल के लिए प्याऊ निर्माण कराने सहित अन्य निर्देश सिविल सर्जन को दिये। साथ ही कलेक्टर ने 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय (एमसीएच) भवन को जल्द से जल्द प्रारंभ कर मातृ एवं शिशु वार्ड को नवीन भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये।
—–
निर्माणाधीन एमसीएच भवन का निरीक्षण
—–
इसके पूर्व कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय (एमसीएच) भवन का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन के प्रत्येक कक्ष में जाकर निर्माण की गुणवत्ता एवं कक्ष के उपयोग की जानकारी ली एवं संबंधित ठेकेदार को अन्य आवश्यक कमियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर हेण्डओवर करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने भवन के परिसर में वृक्षारोपण कराने, दो पहिया वाहन पार्किंग बनाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, आरएमओ डॉ. सचिन नायक, हास्पिटल सहायक प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया, एसडीओ लोक निर्माण श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |